{"_id":"5a2443694f1c1b68678bfa51","slug":"71512325993-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र-प्रदेश सरकार खत्म कर रहे भाईचारा : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र-प्रदेश सरकार खत्म कर रहे भाईचारा : हुड्डा
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र-प्रदेश सरकार खत्म कर रहे भाईचारा : हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की राज्य सरकार प्रदेश के भाईचारे को खत्म करने में लगी हुई है। सरकार का किसी भी जगह अपना स्टैंड नहीं है। सांसद राजकुमार सैनी की जींद और यशपाल मलिक का जसिया में कार्यक्रम इसका उदाहरण है। केंद्र सरकार के इशारे पर ही दोनों जगह केंद्रीय मंत्री शामिल हुए।
उन्होंने ये बात रविवार को जीटी रोड स्थित एक अस्पताल में हड्डी रोग, दंत विभाग व रक्तकोष केंद्र शुभारंभ करने के बाद मीडिया से रूबरू होने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आरक्षण के नाम पर प्रदेश को हर साल आग लगवा दी जाती है और बीच-बीच में भी प्रदेश को सुलगा दिया जाता है। यह प्रदेश के भाईचारे के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।
हुड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष के सवाल पर कहा कि यह फैसला हाईकमान का है। हाईकमान जिसको प्रदेश अध्यक्ष बनाएगी। उसी के अनुसार काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में कांग्रेस एक है और वे कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में चुनाव जीतेगी। गुजरात के लोग भी इस बार बदलाव चाहते हैं। गुजरात में भी हरियाणा प्रदेश जैसे हालात हैं। उन्होंने कहा कि पांच हजार करोड़ के खनन घोटाले को सुप्रीम कोर्ट खुद इनकार कर चुका है, ऐसे में किसी के आरोपों से कुछ साबित नहीं होता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा अपने सब वादों को भूल गई है। इस मौके पर पीजीआईएमएस रोहतक के पूर्व कुलपति डॉ. एसएस सांगवान व डॉ. सुदीप सांगवान मौजूद रहे ।