{"_id":"688d3b62e5c91ec70506dd19","slug":"675-players-of-the-district-will-show-their-strength-in-the-second-phase-of-khel-maha-kumbh-panipat-news-c-244-1-sknl1016-141255-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खेल महाकुंभ के दूसरे चरण में दम दिखाएंगे जिले के 675 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खेल महाकुंभ के दूसरे चरण में दम दिखाएंगे जिले के 675 खिलाड़ी
Sat, 02 Aug 2025 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 02 Aug 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के पहले चरण का आगाज शनिवार दो अगस्त से होने जा रहा है। खेल महाकुंभ की विभिन्न स्पर्धाओं में जिले के 675 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे। चार अगस्त तक चलने वाले खेल महाकुंभ के पहले चरण में पंचकुला, अंबाला, फरीदाबाद, रोहतक, गुरुग्राम व सोनीपत में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। पानीपत में खेल महाकुंभ के दूसरे चरण में खो-खो और फेंसिंग की स्पर्धा होगी। जिनमें विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। खेल महाकुंभ का दूसरा चरण अगस्त के दूसरे पखवाड़े में आयोजित किए जाने की संभावना है।
शुरू में जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार प्रथम चरण में 11 से 13 जुलाई तक तथा दूसरे चरण में 15 से 17 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खेल प्रतियोगिताएं होनी थी जिन्हें विभागीय कारणों से स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद यह प्रतियोगिताएं 28 से 30 जुलाई तक होनी थी लेकिन सीईटी परीक्षाओं के मद्देनजर खेल प्रतियोगिताओं को फिर से स्थगित कर दिया था। अब यह प्रतियोगिताएं पहले चरण में दो से चार अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। दूसरे चरण के लिए अभी तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
खेल महाकुंभ के पहले चरण का शेड्यूल-
जिला - खेल
पंचकुला - एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हैंडबॉल।
अंबाला - स्विमिंग, जिम्नास्टिक।
फरीदाबाद - शूटिंग, ताईक्वांडो।
रोहतक - बॉक्सिंग, फुटबॉल, नेटबॉल, हॉकी (लड़कियों के मुकाबले)।
गुरुग्राम - क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग।
सोनीपत - टेनिस।
जिले के 675 खिलाड़ियों का चयन
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले से 26 खेलों के 675 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता को लेकर चयनित खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर पसीना बहा रहे हैं। खिलाड़ि़यों विजय, अनमोल, मानसी व तन्नु ने बताया कि वे हर रोज 3-4 घंटे का अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्य रूप से इन खेलों का होगा आयोजन
खेल महाकुंभ में मुख्य रूप से आर्चरी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शूटिंग, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, साइकिलिंग, कनोयिंग, फेंसिंग, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, जुडो, कबड्डी, खो-खो, रोईंग, स्वीमिंग, कुश्ती, टेनिस, भारोत्तोलन, वॉलीवाल, हैंडबॉल, नेटबॉल और क्रिकेट के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
वर्जन-
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के पहला चरण शनिवार से शुरू हो रहा है। पानीपत के खिलाड़ी अलग-अलग जिलों में होने वाली खेल स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए संबंधित जिले में पहुंच चुके हैं। पानीपत में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन दूसरे चरण में होगा जो अगस्त के दूसरे पखवाड़े में संभावित है।
- धुरेंद्र हुड्डा, जिला खेल अधिकारी, पानीपत।