फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   61 thousand cheated from the girl in the name of getting a job in Axis Bank

एक्सिस बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगे 61 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
61 thousand cheated from the girl in the name of getting a job in Axis Bank
पानीपत। युवती को एक्सिस बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठग ने उससे 61 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने युवती से फाइल चार्ज, ऑफर लेटर व जीएसटी चार्ज के पर पैसे ऐंठे थे। पैसे ठगने के बाद ठग ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कृष्णा नगर, मॉडल टाउन निवासी निशा पुत्री विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो बी कॉम पास है। उसको बेकिंग क्षेत्र में नौकरी की तलाश है। 13 जनवरी को उसके पास एक कॉल आई थी। फोन कर्ता ने कहा कि वो उसे एक्सिस बैंक में नौकरी दिला सकता है। इसके लिए सिक्योरिटी फीस चार हजार रुपये देनी होगी। उसने फोनकर्ता के पास मोबाइल पर चार हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद फोन कर्ता ने दोबारा कॉल की और उससे फाइल चार्ज के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन

ऑफर लेटर के नाम पर उससे तीन हजार और 15 हजार रुपये मांगे गए। उसने ये रुपये भी फोन कर्ता के खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद उसके पास फोनकर्ता का दोबारा फोन आया। इस बार उसने जीएसटी के नाम पर 2400, 10 हजार व 1600 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए लेकिन उसे न तो जॉब का ऑफर लेटर दिया गया और न ही उसकी नौकरी लगवाई। जिस नंबर से उसके पास फोन आया था अब वो नंबर बंद है। उसकी पुलिस से मांग है कि ठग को तलाश कर उसके पैसे वापस दिलाए और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed