फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   55 thousand cheated on the pretext of lottery of 25 lakhs

25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर ठगे 55 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
55 thousand cheated on the pretext of lottery of 25 lakhs
पानीपत। केबीसी में 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर दो ठगों ने एक सिक्योरिटी गार्ड से 55 हजार रुपये ठग लिए। इनाम देने से टैक्स सहित अन्य चार्ज चुकाने के लिए रकम खाते में जमा कराई। यहां तक कि पीड़ित ने इनाम के लिए अपनी बाइक तक बेच दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव काबड़ी निवासी सिक्योरिटी गार्ड चेतराम ने बताया कि 26 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे उसे कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि केबीसी में लकी ड्रा निकला है और 25 लाख रुपये की लॉटरी ड्रा में जीती है। कॉल करने वाले अपना नाम राजेश शर्मा बताया। इसके बाद एक और नंबर से कॉल आया। इस बार कॉल करने वाले ने अपना नाम राणा प्रताप बताया। दोनों ने 25 लाख के इनाम के लिए पहले 20 हजार रुपये खाते में जमा कराए।
विज्ञापन

फिर एक और खाते में 35 हजार रुपये जमा कराए। इसके लिए उसे अपनी बाइक बेचनी पड़ी। इसके बाद 55 हजार रुपये और मांगे, जिस पर उन्हें ठगी का शक हुआ। उनसे रुपये वापस मांगे तो उन्होंने धमकाया और कॉल कट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है, साइबर सेल भी मामले को ट्रेस करने में जुट गई है।
-इंस्पेक्टर बलराज सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed