{"_id":"6a287d1d98cf083e0c095b06","slug":"55-panipat-news-c-244-1-sknl1016-158664-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मनाली एडवेंचर कैंप के लिए रवाना हुए पानीपत के 55 मेधावी विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मनाली एडवेंचर कैंप के लिए रवाना हुए पानीपत के 55 मेधावी विद्यार्थी
Wed, 10 Jun 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
मनाली जाने के लिए बस में सवार विद्यार्थियों को आवश्यक निर्देश देते एपीसी कुलभूषण जैन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) के समर एडवेंचर कैंप-2026 में भाग लेने के लिए जिले के 55 मेधावी विद्यार्थी मंगलवार को पंचकूला के लिए रवाना हुए। वहां रिपोर्टिंग के बाद विद्यार्थियों का दल मनाली के लिए प्रस्थान कर गया, जहां 10 से 14 जून तक दूसरे चरण का एडवेंचर कैंप आयोजित किया जाएगा।
समग्र शिक्षा के जिला परियोजना सह-समन्वयक कुलभूषण जैन ने बताया कि इस दल में 11 पीएमश्री विद्यालयों से चयनित 22 छात्र और 33 छात्राएं शामिल हैं। विद्यार्थियों के साथ तीन एस्कॉर्ट शिक्षक भी गए हैं।
उन्होंने बताया कि दूसरे बैच में पानीपत के साथ करनाल, सोनीपत और गुरुग्राम जिलों के कुल 240 विद्यार्थी और 12 एस्कॉर्ट शिक्षक शामिल हैं। यह सभी विद्यार्थी पंचकूला से संयुक्त रूप से हिमाचल प्रदेश के मनाली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
एचएसएसपीपी द्वारा प्रदेश के पीएमश्री विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए आयोजित यह समर एडवेंचर कैंप पांच चरणों में 5 से 29 जून तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 250 पीएमश्री विद्यालयों से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के कुल 1250 विद्यार्थी और 66 एस्कॉर्ट शिक्षक भाग ले रहे हैं। पहला बैच सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, जबकि पानीपत जिला दूसरे बैच में शामिल है।
कैंप में मिलेंगी साहसिक और शैक्षणिक गतिविधियां
कैंप के दौरान विद्यार्थियों को ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, ऑब्स्टेकल क्रॉसिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही हिमालयी संस्कृति व विरासत का अध्ययन, जैव विविधता की जानकारी, योग, ध्यान, जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास और रिपोर्ट लेखन जैसी शैक्षणिक गतिविधियां भी कराई जाएंगी।
इसके अलावा लोकनृत्य, रागनी और अन्य सांस्कृतिक व प्रतिभा आधारित प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।