{"_id":"5a2ae2204f1c1b6a118b6b1e","slug":"51512759840-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सरकार द्वारा बिजली बचत व उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली देने का दावा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-सरकार द्वारा बिजली बचत व उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली देने का दावा किया
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन मंत्री ने दिल्ली में 21 राज्यों की मीटिंग में पेश की बिजली की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। प्रदेश के परिवहन, आवास एवं कारागर मंत्री कृष्णलाल पंवार ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की दिल्ली में आयोजित बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा की बैठक में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने मीटिंग में प्रदेश की बिजली व्यवस्था की रिपोर्ट पेश की। जिसमें हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम व एचपीजीसीएल के अधिकारियों ने भी भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय बिजली राज्य मंत्री आरके सिंह ने की थी।
प्रदेश के परिवहन, आवास एवं कारागर मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में बिजली क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। सरकार 24 घंटे बिजली देने के लिए बचनबद्ध है। हरियाणा में उजाला योजना के तहत 1.37 करोड़ एलईडी बल्ब, 14.50 लाख ट्यूब लाइट व 45 लाख पंखे सब्सिडी रेट पर वितरित किए जा चुके हैं। इससे बिजली बचत में काफी सुधार हुआ है। हरियाणा में बिजली सुधार के लिए अनेक कदम उठाएं जा रहे हैं। वहीं उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1912 दिया गया है। कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने के लिए सभी सुविधाएं दी गईं हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट ग्रिड की पायलट प्रोजेक्ट योजना के तहत पानीपत में कार्य जारी है। जिससे शहर के चार फीडरों पर 11 हजार उपभोक्ताओं के डिजिटल मीटर लगाए जाएंगे। यह जापानी कंपनी के साथ मिलकर लगाया जा रहा है। वहीं गुरुग्राम में भी इस योजना पर कार्य जारी है।
मंत्री पंवार ने बताया कि केंद्र सरकार ने हरियाणा को बिजली सुधार व अन्य कार्यों का जो टारगेट दिया था, उसे हरियाणा में तय समय से पहले ही पूरा कर दिया। पंवार ने कहा कि एक जुलाई 2015 को म्हारा गांव, जगमग गांव के नाम से लागू की गई योजना के तहत हरियाणा के 250 फीडर में 1340 गांवों में 24 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है। यहां लाइन लॉस भी न के बराबर हो गया है। उनके साथ बिजली विभाग के एमडी शत्रूजीत कपूर व विनित गर्ग मौजूद रहे।