{"_id":"5a22f65e4f1c1ba7668b7bfe","slug":"51512240734-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में क्रीड़ा भारती संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में क्रीड़ा भारती संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदक विजेता नेशनल खिलाड़ियों का किया सम्मान, अभिभावक भी हुए सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में क्रीड़ा भारती संस्था की ओर से माता जीजा बाई सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्रीड़ा भारती के प्रांत सह प्रचार प्रमुख राजेश गोयल, मुख्यातिथि शशिकांत कौशिक, विशिष्ट अतिथि उमेश प्रांत संगठन मंत्री ने किया। अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक सुभाष वर्मा ने की। राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीतने वाले 70, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता सात खिलाड़ियों सहित गिनिज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले 10 खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों व कोच को सम्मानित किया।
प्रबंधक सुभाष वर्मा ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ये एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी तो अपने प्रदर्शन से देश, राज्य का नाम रोशन करते हैं साथ ही उनको प्रोत्साहित करने वाली उनकी माता व अभिभावकों को भी इसका श्रेय है। वहीं राजेश गोयल व शशिकांत कौशिक ने कहा कि होनहार बच्चों को परवरिश व संस्कार देने वाली माताओं को भी प्रणाम है। प्रिंसिपल पुष्प ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के साथ ही बच्चों को खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए। ये कॅरियर निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान मंच संचालन लोकेश गाहल्याण ने किया तथा संस्था के जिला सचिव गोविंद वर्मा, सदस्य दिव्य आदि मौजूद थे। खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।