फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   50 thousand cheated from the woman on the pretext of giving 10 lakh loan

दस लाख का लोन देने का झांसा देकर महिला से ठगे 50 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
50 thousand cheated from the woman on the pretext of giving 10 lakh loan
पानीपत। तहसील कैंप निवासी एक महिला को ठग ने 10 लाख रुपये का लोन देने के बहाने ठग लिया। ठग ने महिला से लोन का झांसा देकर खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठग ने महिला को बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया था। महिला ने इस संबंध में सिटी थाने की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिटी थाने की पुलिस को दी शिकायत में न्यू भगत नगर, तहसील कैंप निवासी रेणु बाला ने बताया कि 29 अप्रैल को वह लालबत्ती पर अपने पति के साथ खड़ी थी। इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया और कहा कि वह उसका 10 लाख का लोन कर देगा। लोन की बात सुनने पर रेणु के पति ने कहा कि उसे भी लोन की आवश्यकता है। इसके बाद दंपती ने उस कथित बैंककर्मी से बातचीत की।
विज्ञापन

ठग ने उन्हें एक ऑनलाइन खाता खुलवाने के बारे में कहा। उसने कहा कि वह नए खाते में ही लोन के रुपये ट्रांसफर कर देगा। रेणु के पति ने भी उसी समय एक निजी बैंक का ऑनलाइन खाता खुलवा लिया। ठग ने उन्हें नए खाते में 50 हजार रुपये जमा कराने को कहा। उन्होंने कहे अनुसार खाते में पैसे जमा करवा दिए। ठग ने खाते से ये पैसे चोरी कर लिए। इसके बाद से ही वह नंबर स्विच ऑफ हो गया। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी पर कार्रवाई कर उनके पैसे वापस दिलाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed