फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   5 studens suspend

चाकूबाजी मामले में पांच विद्यार्थी सस्पेंड

Sat, 06 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 06 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज प्रांगण में चाकूबाजी करने वाले पांच विद्यार्थियों को सस्पेंड कर दिया है। ये सब आगामी आदेशों तक सस्पेंड रहेंगे।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को कॉलेज में तालाबंदी करने पहुंचे इनसो कार्यकर्ताओं को तालाबंदी नहीं करने दी गई। पुलिस अधिकारियों ने इनसो कार्यकर्ताओं को बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान इनसो जिलाध्यक्ष बलराज देशवाल और डीएसपी शहर दलबीर सिंह के बीच तकरार भी हुई। पुलिस ने हमले के आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज की प्रिंसिपल ने शुक्रवार को चाकूबाजी के मामले में एक्शन लेते हुए कॉलेज के प्रवीण, पंकज व नवीन समेत पांच विद्यार्थियों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें तीन एमकॉम, एक बीए तृतीय वर्ष व एक बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र हैं। वहीं मामले को लेकर कॉलेज गेट पर तालाबंदी करने पहुंचे इनसो के जिलाध्यक्ष बलराज देशवाल और डीएसपी दलबीर सिंह में तकरार हुई। डीएसपी ने कॉलेज गेट पर तालाबंदी नहीं करने दी।

देशवाल ने कहा कि कॉलेज में किसी तरह की व्यवस्था नहीं है। कॉलेज गेट पर सुरक्षा के उचित प्रबंध नहीं हैं। वीरवार की घटना इसी का परिणाम है।
यह है मामला
सेक्टर-18 स्थित देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज में वीरवार सुबह कॉलेज में दो छात्र गुटों में झगड़ा हो गया था। एक गुट के छात्रों ने बाहर से अपने साथियों को कॉलेज में बुला लिया।

बाहर से आए युवकों को गार्ड ने कॉलेज में घुसने से रोक दिया तो वे चाकुओं के साथ दीवार फांदकर अंदर घुस आए। दोनों छात्र गुटों में कॉलेज के पार्क में चाकू चल गए।

जिसमें बीकॉम में पढ़ने वाला सिवाह निवासी नवीन, बीए तृतीय वर्ष का छाजपुर निवासी पंकज व बीकॉम द्वितीय वर्ष का प्रवीण निवासी गांजबड़ घायल हो गए। तीनों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। आरोप है कि नवीन के समर्थन में करहंस निवासी अमरजीत व सोनू समेत पांच छह युवक आ गए। थाना शहर पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था।

पुलिस ने सेक्टर 18 स्थित राजकीय कॉलेज में छात्रों के झगड़े में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। कॉलेज में तालाबंदी करने कुछ विद्यार्थी गए। उनको समझाकर वापस भेज दिया गया है।

सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर पानीपत

कॉलेज में झगड़ा करने वाले पांच विद्यार्थियों को आगामी आदेशों तक सस्पेंड कर दिया गया है और कॉलेज गेट पर सुरक्षाकर्मी को सतर्क कर दिया है। वे कॉलेज में अनुशासन को नहीं टूटने देंगी।
सविता बवेजा, प्राचार्या, देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed