फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   48.60 lakhs were defrauded on the pretext of earning profits.

Panipat News: मुनाफा कमाने का झांसा देकर 48.60 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
48.60 lakhs were defrauded on the pretext of earning profits.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। साइबर ठगों ने रिफाइनरी में रहने वाले एक व्यक्ति को शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 48.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने एक व्हाट्सअप ग्रुप में जोड़कर आरोपी को झांसे में लिया और मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराया। शक होने पर उसने अपना पैसा निकालने का प्रयास किया तो कई तरह की शर्त रख दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी माह में उसका नंबर एक एम11 इंडिया इक्विटी इंटेलीजेंस व्हाट्सअप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में शेयर मार्केट के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें शेयर खरीदने और शेयर बेचने का भी काम चल रहा था। वह लंबे समय तक ग्रुप में शेयर मार्केट काे समझता रहा। लाेगाें काे अच्छा फायदा हाेता देख उसने भी ट्रेड करने के लिए ग्रुप में बात की। इसके बाद उनके पास एक नंबर से कॉल आई और उसके एक लिंक भेजा गया। जिस पर क्लिक करने पर उन्होंने रजिस्ट्रेशन किया। 24 फरवरी 2026 काे रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 55 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद एक एप के माध्यम से उन्होंने ट्रेडिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

उसने 24 फरवरी से 19 मार्च के बीच अपने और पत्नी के खाते से कुल 48.60 लाख रुपये निवेश कराए। पीड़ित ने बताया कि जब लाभ न मिलने पर उसने निवेश किए गए रुपए वापस निकालने का प्रयास किया ताे साइबर ठगाें ने उसे बताया कि रुपए निकालने से पहले राजपुताना स्टेनलेस स्टील कंपनी का आईपीओ लेना होगा। उसने रुपये निकालने का प्रयास किया तो पैसे देने से इंकार कर दिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed