फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   45-year-old Janu became husband's support, sells milk on a bike for 40 kilometers every day

पति का सहारा बनीं 45 वर्षीय जानू, बाइक पर रोज 40 किलोमीटर जाकर बेचती हैं दूध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
45-year-old Janu became husband's support, sells milk on a bike for 40 kilometers every day
पानीपत। महिला सशक्तीकरण का जीवंत उदाहरण हैं 45 वर्षीय जानू। पति के पैर में फ्रैक्चर होने के बाद उनके लिए काम पर जाना मुश्किल हो गया। इस पर जानू ने घर-गृहस्थी की जिम्मेदारी उठाई। अपने गांव से बाइक चलाकर रोज 40 किलोमीटर जाती हैं और दूध बेचती हैं। पति के पैरों ने काम करना बंद किया तो उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जिम्मेदारी अपने कांधों पर ले ली।
विज्ञापन

मूलरूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली जानू इस वक्त सनौली में यमुना किनारे परिवार के साथ रहती हैं। कुछ वक्त पहले उनकी पति बशीर अहमद के पैर में चोट लगने के कारण फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गए। फिर उनकी पत्नी जानू ने कमान संभाली और दूध बेचने का व्यवसाय शुरू किया। जानू रोज सुबह पांच बजे उठकर पशुओं का दूध निकालती हैं और उसे शहर में बेचने जाती हैं। बाइक पर 90 लीटर के दो कैंटर लटकाकर वह रोज काम पर निकलती हैं। वह करती हैं कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। जब उन पर जिम्मेदारी आती है तो बाइक क्या जहाज भी उड़ा लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed