{"_id":"5a29966c4f1c1bce408bba1a","slug":"41512674924-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद सैनी और मलिक ने प्रदेश को जातिवाद की आग में झोंका : आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद सैनी और मलिक ने प्रदेश को जातिवाद की आग में झोंका : आर्य
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद सैनी और मलिक ने प्रदेश को जातिवाद की आग में झोंका : आर्य
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। आर्य समाज ने सांसद राजकुमार सैनी और अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक पर प्रदेश में भाईचारे के माहौल को खराब करने का आरोप लगाया है और प्रदेश को जातिवाद की आग में झोंकने का आरोप लगाया है। आर्य समाज ने प्रदेश में भाईचारा फिर से बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत 17 दिसंबर को पानीपत से की जाएगी।
इसको लेकर आर्य समाज के वैदिक प्रचारक एवं आर्य बाल भारती स्कूल के निदेशक आचार्य अभय आर्य वीरवार को मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी और अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए प्रदेश में भाईचारे का माहौल बिगाड़ दिया है। आज प्रदेश में भाईचारा खत्म होता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि सर छोटूराम आर्य समाजी थे और जातिवाद के घोर विरोधी थे। उन्होंने ताउम्र देश के कमेरे (मजदूर वर्ग) वर्ग के हितों की लिए संघर्ष किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह ने भी ताउम्र कमेरे वर्ग के हित के लिए संघर्ष करने के साथ दलित और पिछड़े वर्ग को राजनीतिक रूप से सक्रिय किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते जातियों के नाम पर बनाए गए स्कूलों की सरकारी मदद बंद कर दी थी। उन्होंने मलिक पर निसाना साथा कहा कि, वे प्रदेश के लोगों को आरक्षण के नाम पर बरगला रहे हैं, जबकि रामपाल के समर्थकों को सहारा दे रहे हैं। रामपाल के समर्थकों ने पिछले दिनों जसिया गांव में अपनी पुस्तक भी बांटी थी और रामपाल के समर्थन में नारे भी लगाए थे। कहा कि आर्य समाज आर्थिक आरक्षण का समर्थन करता है। राजकुमार सैनी भी अपने स्वार्थ के लिए प्रदेश का भाईचारा खराब करने में पीछे नहीं हैं। वे एक जाति विशेष के लोगों के खिलाफ लगातार अपनी बयानबाजी कर रहे हैं। इस मौके पर भनोपदेशक तेजवीर, वीरेंद्र आर्य, मुकेश उग्रा खेड़ी, राममेहर शाहपुर, जगदीश पीटीआई, सुभाष आर्य, बलिंद्र ऊंटला व अनिल मौजूद रहे।