फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   4 thousand farmers of Panipat traveled to Delhi

पानीपत के 4 हजार किसानों ने किया दिल्ली कूच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
4 thousand farmers of Panipat traveled to Delhi
पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर पंजाब के गुरदासपुर से पहुंचे किसान, किसान एक्ता जिंदाबाद के नारे लगा - फोटो : Panipat
पानीपत। पानीपत के भी चार हजार से ज्यादा किसानों ने दिल्ली कूच किया। 26 नवंबर को किसानों के आंदोलन को एक साल पूरा हो गया है। किसानों ने कुंडली और सिंघु बॉर्डर पर एक साल अहिंसा से चले आंदोलन के लिए खुशी मनाई। किसानों ने कहा कि सरकार ने उन पर लाठी डंडें, आंसू गैैैस के गोले, वाटर कैनन का प्रयोग किया, लेकिन उन्होंने बिना उल्टा जवाब दिए शांति पूर्वक आंदोलन को चलाया।
विज्ञापन

40 गांव से ज्यादा के किसान 25 नवंबर की रात को ही अपने अपने गांव से रवाना हो गए थे। सुबह 8 बजे टोल प्लाजा के किसान पानीपत टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए व 10 बजे समालखा से सटे गांव के किसान हलदाना बॉर्डर पर एकजुट हुए और सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना हो गए। दो हजार किसान पानीपत टोल प्लाजा व दो हजार से ज्यादा किसान अलग अलग गांव से रवाना हुए।
विज्ञापन

पानीपत पहुंचने पर किसानों को खिलाया हलवा व प्रसाद
पानीपत पहुंचने के बाद पंजाब के किसानों का स्वागत किया गया और उन्हें हलवा व खाना खिलाया गया। जिसके बाद जिले के किसान उनके साथ दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हुए। दिल्ली के लिए पानीपत टोल से 70 हजार से ज्यादा किसान गुजरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना:
जिले के चार हजार किसान दिल्ली के लिए हुए रवाना
अलग-अलग ब्लॉक के प्रधानों की जिम्मेेदारी सौंपी गई थी। जिससे सभी ब्लॉक के प्रधान अपने साथ 500 से 600 किसानों के साथ रवाना हुए। कुछ किसान 25 नवंबर की रात को ही सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना हो गए थे। इसके बाद संसद चलो के लिए जिले के किसानों रणनीति बनाएंगे। - सोनू मालपुरिया,प्रधान भाकियू
सरकार अभी भी कानून रद्द करने में लगा रही है समय
सरकार को किसानों की समस्या समझने में एक साल लग गए। इसके बाद भी कानून रद्द करने में सरकार देरी कर रही हैै। जब तक सरकार कानून वापस नहीं करती हमारा आंदोलन पहले की तरह ही अहिंसा से चलता रहेगा। - मंजीत सिंह,किसान, शेरपूर पंजाब

सिंघु बॉर्डर पर मनाएंगे एक साल का जश्न
सिंघु बॉर्डर पर जाकर मनाएंगे एक साल पूरे होने का जश्न। हम किसानों को इस बात की खुशी है कि हमने किसान आंदोलन को शांतिपूर्वक एक साल तक चलाया। असामाजिक तत्वों ने किसानों को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। - जगतार सिंह, किसान पानीपत

पानीपत। पानीपत टोल टैक्स से किसान यूनियन का झंडा लगाकर दिल्ली की तरफ रवाना होते हुए किसान।

पानीपत। पानीपत टोल टैक्स से किसान यूनियन का झंडा लगाकर दिल्ली की तरफ रवाना होते हुए किसान।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed