{"_id":"69a5fa1a67795dfa540484b9","slug":"32-students-from-panipat-selected-at-national-level-panipat-news-c-244-1-pnp1007-153176-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत से 32 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत से 32 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
Tue, 03 Mar 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। इंस्पायर मानक 2025-26 योजना में हरियाणा ने जहां राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड 1249 चयन दर्ज कर इतिहास रचा है, वहीं पानीपत जिले ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 32 विद्यार्थियों का चयन सुनिश्चित किया है। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी है, जो जिले में विज्ञान शिक्षा के बढ़ते स्तर और शिक्षकों की मेहनत को दर्शाती है।
चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को मॉडल निर्माण हेतु 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार पानीपत जिले के चयनित 32 विद्यार्थियों के खातों में कुल 3,20,000 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
राज्य स्तर पर पिछले चार वर्षों में इंस्पायर योजना में लगभग 400 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2022-23 में 329, 2023-24 में 714, 2024-25 में 815 और वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 1249 चयन हुए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में पानीपत जिले का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा है।
विज्ञापन
पानीपत जिले से इस वर्ष कुल 965 विद्यार्थियों ने इंस्पायर योजना के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 32 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। जिला विज्ञान टीम की यह उपलब्धि जिले के सभी विज्ञान शिक्षकों, विद्यालय प्रमुखों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। राज्य में सिरसा (100), गुरुग्राम (91), महेंद्रगढ़ (86), हिसार (77), फतेहाबाद (77) और करनाल (77) जैसे जिलों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, लेकिन पानीपत का चयन प्रतिशत और पिछले वर्ष की तुलना में हुई वृद्धि विशेष रूप से सराहनीय है।