फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   316 people deposited Rs 9.50 lakh tax, branch will remain open even today

Panipat News: 316 लोगों ने जमा करवाया 9.50 लाख टैक्स, आज भी खुली रहेगी शाखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
316 people deposited Rs 9.50 lakh tax, branch will remain open even today
पानीपत। नगर निगम के देवी लाल कांप्लेक्स स्थित कार्यालय की नागरिक सुविधा केंद्र में 316 लाेगाें ने 9.50 लाख रुपये टैक्स जमा करवाया। जबकि पालिका बाजार स्थित कार्यालय की संपत्तिकर शाखा शनिवार को भी खुल रही। इस दौरान 16 लोगों ने ऑफलाइन और 223 लोगों ने ऑनलाइन संपत्तिकर आईडी की त्रुटियों पर आपत्ति दर्ज करवाने से लेकर उनको ठीक करवाने का काम कराया। उप निगम आयुक्त अरूण भार्गव ने कहा कि निगम की ये शाखा रविवार को भी खुली रहेगी।
विज्ञापन

उप निगम आयुक्त ने बताया कि सरकार की ओर से संपत्तिकर के ब्याज में सौ प्रतिशत और मूलधन में 15 प्रतिशत छूट की योजना चल रही है। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंंबर तक है। निगम क्षेत्र में अब 178975 संपत्तियां हैं। इनमें से एक अप्रैल 2024 से लेकर अब तक केवल 15 हजार से ज्यादा लोगों ने ही अपना 5.10 करोड़ रुपये संपत्तिकर जमा करवाया है। अब तक बंटोरे गए टैक्स में 4.76 करोड़ से ज्यादा संपत्तिकर और 31.98 लाख से ज्यादा फायर टैक्स वसूला गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में निगम की रिकवरी की डिमांड करीब 24 करोड़ रुपये तय की गई थी। जिसे निगम अधिकारी पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed