फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   53वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

53वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

Tue, 18 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
53वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज
53वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज
विज्ञापन

- विभिन्न जिलों से पहुंचे लगभग 3000 खिलाड़ी, खेल प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या- 40 से 42
पानीपत। 53वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का सोमवार को शिवाजी स्टेडियम में शानदार आगाज किया गया। स्कूल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने किया। खेलों की शुरूआत से पहले जिला शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप ने खिलाड़ियों को खेलों को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेलों में समर्पण की भावना होना चाहिए। पूरी मेहनत व समर्पित होकर खेल खेलने से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि खेलों में हार-जीत के दो पहलू होते हैं। किसी खिलाड़ी को हार से हतोत्साहित नहीं होना चाहिए क्योंकि हार भी जीत का मार्ग प्रशस्त करती है। वहीं जीतने वाले खिलाड़ी को भी जीत का घुमान नहीं करना चाहिए। जीत पर गर्व तो हो लेकिन घमंड नहीं होना चाहिए। खेलों के आयोजन को लेकर एईओ (खेल) श्रीपाल बंसल एवं जिला खेल सचिव महेंद्र ने बताया कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के आयोजन एवं खिलाड़ियों के ठहराव को लेकर व्यवस्था पूरी कर ली गई है। राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 सितंबर तक पानीपत के शिवाजी स्टेडियम समेत तीन अन्य स्कूलों में की गई है। आऊटडोर खेलों में कबड्डी व थ्रोबाल प्रतियोगिता का आयोजन शिवाजी स्टेडियम में होगा, जबकि इंडोर खेलों में शतरंज, बास्केटबाल व कुश्ती का आयोजन आर्य कन्या स्कूल, सैंट मैरी तथा राजकीय स्कूल पट्टीकल्याणा में होगा। ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ जीत सिंह नंबरदार वासी गांव भिंडारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में एईईओ करण सिंह पूनिया, डीपीई केलापति, सुदेश, मनीष, रमेश, सतेंद्र मलिक, राकेश, नरेश तथा पीटीआई अश्वनी, सुखबीर, सुरेश वर्मा, शमशेर, देवेंद्र, अनिल, देवेंद्र दहिया, सुनील दहिया, संजय आदि मौजूद रहे।
पहले दिन आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम-
अंडर-17 लड़कों की कुश्ती प्रतियोगिता में 48 किग्रा भार वर्ग में शिवम जींद प्रथम तथा जितेन द्वितीय, 45 किग्रा में अंकित जींद प्रथम तथा नीरज सोनीपत द्वितीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार 51 किग्रा भार वर्ग में रवि जींद प्रथम तथा नरेश पानीपत द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लड़कों की अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में फतेहाबाद ने फरीदाबाद को हराया। इसी प्रकार सिरसा ने मेवात को, कुरूक्षेत्र ने महेंद्रगढ़ को, दादरी ने हिसार को, कैथल ने पंचकुला को, रोहतक ने यमुनानगर को, भिवानी ने अंबाला को, फतेहाबाद ने करनाल को, सिरसा ने कुरूक्षेत्र को तथा पानीपत ने गुरूग्राम की टीम को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों की अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में भिवानी ने सिरसा को, झज्जर ने फतेहाबाद को, पानीपत ने फरीदाबाद को, पंचकुला ने पलवल को, गुरूग्राम ने मेवात को, करनाल ने कुरूक्षेत्र को, सोनीपत ने महेंद्रगढ़ को, झज्जर ने जींद को, चरखीदादरी ने यमुनानगर को तथा हिसार ने रेवाड़ी को शिकस्त दी।
अंडर-19 थ्रोबाल में लड़कियों की प्रतियोगिता में पानीपत ने यमुनानगर को, अंबाला ने फरीदाबाद को, हिसार ने सोनीपत को तथा जींद ने पलवल को हराया। वहीं लड़कों की प्रतियोगिता में चरखीदादरी ने अंबाला को, महेंद्रगढ़ ने झज्जर को, गुरूग्राम ने फतेहाबाद को, कैथल ने पंचकुला को तथा पानीपत ने पलवल को हराया।

लड़कों की अंडर-19 बास्केटबाल प्रतियागिता में पंचकुला ने यमुनानगर को, भिवानी ने महेंद्रगढ़ को, करनाल ने चरखीदादरी को, झज्जर ने अंबाला को, फरीदाबाद ने मेवात को, रेवाड़ी ने कुरूक्षेत्र को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed