{"_id":"5ad8e2834f1c1b042e8b464b","slug":"31524163203-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अनाज खरीद की ली जानकारी, पानीपत व समालखा मंडी का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अनाज खरीद की ली जानकारी, पानीपत व समालखा मंडी का किया दौरा
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/समालखा।
हरियाणा सरकार 2022 से पूर्व किसान की आय को दोगुना करने और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक उपलब्ध करवाने के लिए अनेक प्रयास कर रही है। इसलिए किसानों से संबंधित सभी विभागों के अधिकारी, किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में पूर्ण सहयोग दें और मंडियों में अनाज की बिक्री के बाद 72 घंटे की निर्धारित अवधि का इंतजार किए बगैर बेची गई उपज का भुगतान करवाना सुनिश्चित करें।
यह निर्देश हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग और हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के एडवाइजर अमित झा ने समालखा की नई अनाज मंडी का औचक निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को दिए। इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त सुमेधा कटारिया, एसडीएम विवेक चौधरी, डीएफएससी अनिता खर्ब, मार्किट कमेटी चेयरमैन हरपाल जौरासी के अलावा अनेक प्रगतिशील किसान मौजूद रहे। इस अवसर पर बीजेपी प्रधान नीरज गोयल, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान तिलक राज व अन्य व्यापारियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव से मांग की कि उनकी मंडी मेंस एक और नया शैव्ड बनवाया जाए और गेंहू के उठान में तेजी लाई जाए। इस मौके पर डीएसपी नरेश अहलावत, सचिव चन्द्र प्रकाश, विपणन अधिकारी ईश्वर राणा के अलावा अनेक किसान मौजूद रहे।
अमित झा ने किसानों से फसल की खरीद, भुगतान को लेकर बातचीत की लेकिन किसानों ने किसी तरह की समस्या से इंकार किया। मंडी प्रधान तिलकराज ने बताया कि बुधवार तक का भुगतान हो चुका है। उठान भी ठीक चल रहा है और कोई खास समस्या नहीं है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसानों व आढ़तियों को किसी तरह की समस्या न आने दें और स्वच्छता का ध्यान रखें। इस अवसर एडीसी पानीपत राजीव मेहता, तहसीलदार संजीव कुमार, मार्केट कमेटी चेयरमैन हरपाल, जौरासी मार्केट कमेटी सचिव चंद्रप्रकाश, प्रवीण गर्ग, मंडी प्रधान प्रधान तिलक राज, आढ़ती रोशनलाल, रमेश, सुनील, बाल किशन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो संख्या-31 व 32
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अनाज खरीद की ली जानकारी, पानीपत व समालखा मंडी का किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो