फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   28661 people got corona vaccine, crowd gathered at the centers

28661 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका, केंद्रों पर जुटी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
28661 people got corona vaccine, crowd gathered at the centers
पानीपत। टीकाकरण कैंप के बाहर खड़े हुए लोग। - फोटो : Panipat
जिले में वीरवार को रिकॉर्ड 28661 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। अब तक लगे शिविरों में दूसरा मौका है, जब एक दिन में सबसे अधिक टीकाकरण हुआ। सिर्फ सिविल अस्पताल में ही 18916 लोगों को कोरोना का टीका लगा है। हालांकि इस दौरान भीड़ अधिक रही और सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ गईं। टीकाकरण के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासनिक अमला विफल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण पर खासा ध्यान दे रहा है, लेकिन टीकाकरण के लिए जुटने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। टीकाकरण केंद्रों पर जुटने वाली भीड़ कोरोना के लिए संजीवनी का काम कर सकती है। सिविल अस्पताल में टीका लगवाने के लिए जुटी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 7 गार्डों की ड्यूटी लगाई थी। उन्हें भीड़ नियंत्रित करने में काफी परेशानी हुई। अस्पताल में आने वाले 60 प्रतिशत लोग मास्क का प्रयोग नहीं करते। ऐसे में स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

5.3 लाख लोगों को अब तक लग चुकी है पहली डोज
जिले में अब तक 530426 लोगों को पहली और 157371 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। सितंबर के 9 दिनों में 71573 लोगों को टीका लगाया गया है। इसमें 58245 को पहली और 13334 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। वीरवार को 18-44 आयु वर्ग के 18916 लोगों को टीके की पहली डोज लगाई गई है। 2845 को दूसरी डोज लगी है। 45 साल से अधिक आयु वाले 5148 लोगों को पहली और 1752 को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तीन सक्रिय केस
बुधवार को कोरोना से एक मरीज ठीक हुआ है। जिले में कोरोना के अब तीन सक्रिय रोगी हैं। पिछले दो दिन में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला है। जिले में अब तक 30458 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। वीरवार को 917 लोगों ने अपनी जांच कराई है। जिले में कुल 388830 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 31103 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

इस माह अधिक से अधिक पात्रों के टीकाकरण का लक्ष्य : डॉ. पाशी
विभाग का लक्ष्य सितंबर में अधिक से अधिक पात्रों का टीकाकरण का है। जिले में टीके की कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील है कि वह केंद्रों पर पहुंचकर सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क जरूर पहनें।
-डॉ. मनीष पासी, नोडल अधिकारी, कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम

पानीपत। महिला टीका लगाते हुए।

पानीपत। महिला टीका लगाते हुए।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed