{"_id":"5a2ae2244f1c1b0d698c0d5a","slug":"201512759844-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सरकारी स्कूलों में पहली व दूसरी कक्षा के टीचर को दी जाएंगी मैथ किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-सरकारी स्कूलों में पहली व दूसरी कक्षा के टीचर को दी जाएंगी मैथ किट
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूल चलेंगे इंग्लिश की चाल, एक्टिविटी कराकर सिखाएंगे गिनती-पहाड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। आमतौर पर एक्टिविटी के लिए मशहूर इंग्लिश स्कूलों की चाल अब सरकारी स्कूल भी चलते नजर आएंगे। यहां पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों को दो एकम दो, दो दूनी चार बोर्ड पर पढ़ाने के बजाय एक्टिविटी कराकर सिखाया जाएगा। इसको लेकर एक स्कूल के एक टीचर को मैथ किट भी दी जाएगी और इसका बाकायदा प्रशिक्षण देकर प्रयोग करना भी सिखाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने जिला समेत प्रदेश में जिला मुख्यालय के ब्लॉक से इस अभियान को शुरू किया है। कई जिलों में तो पहली और दूसरी कक्षा के टीचर को प्रशिक्षण दिया भी जा चुका है।
सरकारी स्कूलों को सीबीएसई के बराबर खड़ा करने के लिए शिक्षा विभाग ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। इस बार सरकारी स्कूलों में पहली, दूसरी कक्षा के बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई कराने की दिशा में काम किया गया है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में एक्टिविटी कराने का फैसला लिया गया है। शिक्षा विभाग की इस पहल में एक एनजीओ संकल्प फाउंडेशन खड़ी हुई है। मैथ किट पर आने वाला सारा खर्च संकल्प फाउंडेशन की करेगा। शिक्षा विभाग की ओर से शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिला स्तर के ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में इसको शुरू कराने का फैसला लिया है, जिले में पानीपत ब्लॉक को शामिल किया है।
पहली और दूसरी कक्षा के टीचर को दिया जाएगा प्रशिक्षण
जिला गणित विशेषज्ञ विजेंद्र पुनिया ने बताया कि पानीपत ब्लॉक के 72 स्कूल इसके अंतर्गत आएंगे। इन स्कूलों की पहली और दूसरी कक्षाओं में पढ़ाने वाले एक-एक अध्यापक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में 12 से 15 दिसंबर को प्रशिक्षण देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
ये टीचर स्कूल में जाकर मैथ किट के बारे में समझाएंगे
मैथ किट के बारे में टीचर को समझाने के लिए शिक्षा विभाग व संकल्प फाउंडेशन की तरफ से दो-दो मास्टर ट्रेनर रखे गए हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से पवन कुमार, राकेश कुमार को मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा दो मास्टर ट्रेन संकल्प फाउंडेशन की तरफ से नियुक्त किए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार चार दिवसीय ट्रेनिंग के पहले दो दिन पहली कक्षा और बाकी दो दिन दूसरी कक्षा के थीचर को शामिल किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक स्कूल का एक टीचर शामिल होगा। इन टीचरों मैथ किट दी जाएगी और ये टीचर स्कूल में जाकर दूसरे टीचरों को इसका प्रशिक्षण देंगे।
वर्जन
सरकारी स्कूलों की पहली व दूसरी कक्षा पढ़ाने वाले अध्यापकों को मैथ किट दी जाएंगी। पानीपत ब्लॉक के 72 स्कूलों को इसमें शामिल किया गया है। इन स्कूलों के एक-एक अध्यापक को 12 से 15 दिसंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दो दिन पहली कक्षा व दूसरे दो दिन दूसरी कक्षा के टीचरों को शामिल किया जाएगा।
धर्मबीर कादियान, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।