{"_id":"5a22f6544f1c1bc5758b69e7","slug":"201512240724-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों के एक घंटे तक हंगामा करने के बाद भी रोडवेज अधिकारियों की तरफ से नहीं किया को इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों के एक घंटे तक हंगामा करने के बाद भी रोडवेज अधिकारियों की तरफ से नहीं किया को इंतजाम
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड बल्ला गांव जाने वाली बस को एकदम किया रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपो से शाम साढ़े पांच बजे बल्ला गांव करनाल को जाने वाली बस को शनिवार को रवाना होने से कुछ समय पहले ही रद्द कर दिया गया। जिस कारण बल्ला गांव करनाल में जाने वाले यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों द्वारा करीब एक घंटे तक हंगामा करने व रोडवेज के कार्यालयों में जाकर शिकायत करने के बाद भी बल्ला गांव जाने वाली बस को नहीं भेजा गया। काफी देर रोडवेज डिपो में खड़ा रहने के बाद एक बस ड्राइवर ने उन्हें अपनी बस से बल्ला गांव के नजदीक छोड़ने की बात कही। जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे के बाद बस मिल सकी।
यात्री सुनीता, अशोक, सुरेंद्र कुमार, विनोद, पवन कुमार, श्याम सुंदर व कपिल ने बताया कि वे पानीपत बस स्टैंड पर पांच बजे से खड़े होकर बल्ला गांव करनाल को जाने वाली बस का इंतजार कर रहे है। बस स्टैंड से गांव में जाने वाली बस का समय साढ़े पांच का है। लेकिन साढ़े बजने के बाद भी स्टैंड पर यात्रियों को बैठाने के लिए बस को नहीं लगाया गया। जिसके बाद उन्होंने टिकट काउंटर पर पूछताछ की तो बस को बल्ला गांव में नहीं जाने का बताया और जब कारण पूछा तो रोडवेज कर्मियों ने उन्हें कुछ नहीं बताया। जिसके बाद डेढ़ घंटे इधर-उधर भटकने के बाद एक ड्राइवर ने अपनी बस से बल्ला गांव के नजदीक ही यात्रियों को छोड़ने की बात कही तो यात्री उसमें सवार होकर अपने गंतव्य को रवाना हुए।