फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दुकानदार पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से नाराज लोगों ने किया थाने का घेराव

दुकानदार पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से नाराज लोगों ने किया थाने का घेराव

Mon, 17 Sep 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से नाराज लोगों ने किया थाने का घेराव
दुकानदार पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से नाराज लोगों ने किया थाने का घेराव
विज्ञापन

फोटो 37
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। दो आरोपी युवकों द्वारा दो दुकानदारों व उसके दोस्त पर चाकू से हमला किए जाने संबंधी मामले में शहर के शक्ति नगर निवासी सैकड़ों महिला व पुरुषों ने रविवार सुबह थाना मॉडल टाउन का घेराव कर साढ़े तीन घंटे तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की दोनों मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने केबजाय उन्हें छोड़ दिया है।

शक्ति नगर के अरविंद ने बताया कि घर के पास ही उसकी परचून की दुकान है और दुकान के सामने नवीन अपने साथियों के साथ नशा कर रहा था। उसके भाई बिट्टू व उसके साथी विक्की ने नवीन को नशा करने से रोक दिया। इसके बाद नवीन व उसके साथियों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रखा है। आरोप है कि पुलिस ने रमन उर्फ नवीन, अभिमन्यु उर्फ मोनू और गंगाराम कॉलोनी के दीपक को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन नवीन के भाई अमन ल एक अन्य युवक को पुलिस ने छोड़ दिया। इसी से खफा होकर कॉलोनी के राकेश, राजीव, प्रेम, रणधीर और अन्य काफी महिला व पुरुषों ने इकट्ठा होकर थाना मॉडल टाउन थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मामले के जांच अधिकारी दलबीर ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही फरार आरोपितों को गिर तार किया जाएगा। इसके बाद वे घर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed