{"_id":"5a24436d4f1c1b0d698bfbc9","slug":"191512325997-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में छाए बादल, सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में छाए बादल, सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान में छाए बादल, सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, आसमान में बादल छा गए हैं। साथ ही सर्द हवा चल रही है, इससे मौसम में ठंडक घुल गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, ऐसे मौसम में गेहूं की पछेती बिजाई करने वाले किसानों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले कई दिन तक बादल छाए रहने के संकेत हैं।
रविवार सुबह आसमान में बादल छा गए। इसके साथ ही हवा चलनी शुरू हो गई। आसमान में बादल छाने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तकरीबन एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते लोगों को दिन में भी ठंडक महसूस हुई। लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो छह दिसंबर तक कभी धूप तो कभी बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी हुई तो दिक्कत और बढ़ सकती है।
गेहूं की पछेती बिजाई करने वालों की बढ़ी परेशानी
मौसम के करवट लेने के बाद गेहूं की पछेती बिजाई करने वाले किसानों की मुश्किल बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि ऐसे किसान समय रहते गेहूं की बिजाई पूरी कर लें। बूंदाबांदी होने के बाद गेहूं की बिजाई में परेशानी सामने आएगी। वहीं गेहूं की अगेती बिजाई करने वाले किसान भी कम से कम 20 दिन की फसल होने पर सिंचाई कर सकते हैं। वहीं किसान सब्जियों की भी हल्की सिंचाई कर सकते हैं।