फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -डॉ. कुंजल प्रतिष्ठा ने महिला सशक्तिरण आधारित प्रोजेक्ट की रिपोर्ट पेश की

-डॉ. कुंजल प्रतिष्ठा ने महिला सशक्तिरण आधारित प्रोजेक्ट की रिपोर्ट पेश की

Sat, 02 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
-डॉ. कुंजल प्रतिष्ठा ने महिला सशक्तिरण आधारित प्रोजेक्ट की रिपोर्ट पेश की
रूड़की में इनर व्हील क्लब की कांफ्रेंस में पानीपत का प्रोजेक्ट छाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। इनर व्हील क्लब की रूड़की में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस में पानीपत का महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रोजेक्ट छा गया। प्रोजेक्ट कमेटी चेयरमैन डॉ. कुंजल प्रतिष्ठा की मुख्यातिथि एसोसिएशन प्रेजीडेंट पैट्रिशिया हिल्टल ने सराहना की। पैट्रिशिया हिल्टन ने प्रोजेक्ट सुबाला के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

पैट्रिशिया हिल्टन ने बताया कि क्लब राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रहा है। इसी कड़ी में सुबाला एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। जो महिलाओं व बच्चों को लेकर तैयार किया गया है। पूर्व एसोसिएशन प्रेजीडेंट अनुराधा कालरा व मंडलाध्यक्ष शशी कीर ने बताया कि क्लब अगले प्रोजेक्ट में कई मुद्दों को अपने प्रोजेक्ट में शामिल करेगा। महिला सशक्तिकरण कमेटी की चेयरमैन डॉ. कुंजल प्रतिष्ठा ने बताया कि वह महिला सशक्तिरण व स्वच्छता के क्षेत्र में काम कर रही है। वह खुद बच्चों के बीच में जाकर उनको शिक्षित कर रही हैं। वह कल्याणी सीरित के अंतर्गत छात्राओं को सेनीटरी किट व उपयोग का अन्य सामान दे रही हैं। उन्होंने बताया कि मिस वल्र्ड मानीषी छिल्लर ने मिस इंडिया बनने के बाद शक्ति के अंतर्गत इसको शुरू किया है। इस मौके पर मंडल सचिव सीमा चोपड़ा, जोन काउंसलर माला अवस्थी, पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरू मिगलानी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed