{"_id":"59eb978f4f1c1b9e678b6d49","slug":"181508611983-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी ब्वायज में महावटी व लड़कियों में जौरासी-ए बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी ब्वायज में महावटी व लड़कियों में जौरासी-ए बना विजेता
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी ब्वायज में महावटी व लड़कियों में जौरासी-ए बना विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। गांव डिकाडला के स्टेडियम में युवा स्पोट्र्स क्लब के सहयोग से चल रहा दो दिवसीय दीवाली उत्सव खेल मेला संपन्न हो गया। समापन समारोह में अजमेर पावटी व भाजपा बापौली मंडल प्रधान कृष्ण छौक्कर बतौर अतिथि उपस्थित रहे। जिसमें खंड स्तरीय वॉलीबाल, एथलेटिक्स व कबड्डी के मैच करवाए गए। इसमें मेजबान डिकाडला सहित देहरा, चुलकाना, भापरा, महावटी, आट्टा, पट्टीकल्याणा, बिहोली, जौरासी गांव के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कृष्ण छौक्कर ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कबड्डी ब्वायज में महावटी गांव ने आट्टा गांव की टीम व लड़कियों में जौरासी-ए ने जौरासी-बी को पराजित किया। जबकि वॉलीबाल में देहरा ने मेजबान डिकाडला को हराकर अपना परचम फहराया। 1600 मीटर ब्वायज दौड़ में पहले दोनों स्थानों पर गांव हथवाला के खिलाड़ी मनोज व पंकज रहे, जबकि लड़कियों की दौड़ में दिव्या-अन्नु पट्टीकल्याणा जीती। रिले दौड़ में किवाना, लंबी कूद में देवेंद्र किवाना प्रथम रहा। इस अवसर पर क्लब प्रधान धमेंद्र, भूपेंद्र गाहल्याण, अजीत गाहल्याण, रामकुमार, शिवकुमार, बिजेंद्र, बलवान, नरेश, महावीर फौजी व वीरेंद्र मौजूद रहे।
फोटो-3