फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूल के खिलाफ लड़ाई तेज की

पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूल के खिलाफ लड़ाई तेज की

Thu, 29 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूल के खिलाफ लड़ाई तेज की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। पेरेंट्स एसोसिएशन ने एसडीवीएम स्कूल के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी है। उसने शिक्षा विभाग के एक आला अधिकारी पर स्कूल प्रबंधन को शह देने का आरोप लगाया है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि चार विभागों और अधिकारियों की जांच के बाद भी स्कूल पर कार्रवाई नहीं की जा सकी है। एसोसिएशन ने पीएम, सीएम और मानव ससांधन विकास मंत्री समेत नौ अधिकारियों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। स्कूल प्रबंधन ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

पेरेंट्स एसोसिएशन इस मामले में बुधवार को मीडिया से रूबरू हुई। एसोसिएशन के लीगल एडवाइजर एडवोकेट सुभाष सैनी ने कहा कि एसडीवीएम स्कूल के संबंध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक से कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेश पर सीबीएसई की जांच कमेटी ने पाया था कि एक मान्यता पर दो स्कूल चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीबीएसई की कमेटी ने फीस को स्कूल की मुख्य सोसाइटी में ट्रांसफर किया जा रहा है। स्कूल की तीसरी मंजिल असुरक्षित और अनाधिकृत है। सीबीएसई ने माना है कि स्कूल ने एक मान्यता दिखाकर सीबीएसई के एफिलिएशन कोड का इस्तेमाल दो जगहों पर किया है। यह सीबीएसई के नियमों की अनदेखी है। सीबीएसई ने स्कूल को एक ऑरिजनल एफिडेविट फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट के सामने भरकर देने आदेश दिए हैं। बोर्ड ने जांच के दौरान मिली कमियों को दूर करने की भी हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि पेरेंट्स एसोसिएशन शिक्षा विभाग के एक आला अधिकारी से कई बार स्कूल की शिकायत कर चुी है। इसके बाद भी वे अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि ये अधिकारी शिकायत के बाद भी स्कूल और अन्य संस्थानों के समारोह में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रधान कृष्णलाल चुघ, जिम्मी चुघ, रोहन गोयल, महेंद्र सिंह, गोबिंद सिंह, हरीश सलूजा, हरीश आहूजा, हेमंत रोहिला, कपिल चुघ, अमित तनेजा, प्रमोद बंसल, राजेश चानना, मधुर कटारिया एडवोकेट, नरेंद्र पालीवाल एडवोकेट, अशोक सोनी एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed