{"_id":"68b5ffa409807f70850e77ef","slug":"18-medals-won-in-taekwondo-competition-panipat-news-c-244-1-pnp1011-142941-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 35 साल पुराने पीपल का पेड़ बना आस्था का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 35 साल पुराने पीपल का पेड़ बना आस्था का केंद्र
Tue, 02 Sep 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
पीपल का पेड़। संवाद
अग्रवाल कॉलोनी में माल गोदाम के पास खड़ा 35 साल पुराना पीपल का पेड़ लोगों के लिए बरदान बना हुआ है। अग्रवाल कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि यह पेड़ हमारे मोहल्ले की शान है। हर शनिवार को लोग इसकी पूजा करते हैं। यह पेड़ सिर्फ प्रकृति का हिस्सा न होकर सभी के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। इसके नीचे बैठने से शांति का अनुभव होता है। गर्मियों में तो लोग इसकी छांव में घंटों बैठे रहते हैं।
गर्मियों के दिनों में तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। कई बार जब धूप बहुत तेज होती है तो राहगीर भी इसके नीचे कुछ देर रुककर चैन की सांस लेते हैं। आज जब लोग आधुनिकता की दौड़ में प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में यह पेड़ हमारे लिए प्रकृति की ओर से दिया गया वरदान है। यह सिर्फ ऑक्सीजन देने वाला एक साधारण पेड़ नहीं है बल्कि हमारी भावनाओं और परंपराओं का प्रतीक है।