फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   175 complaints reached the Education Minister

Panipat News: शिक्षा मंत्री के सामने पहुंची 175 शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
175 complaints reached the Education Minister
पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के सामने जनता दरबार में करीब 175 लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। इनमें बिजली, पीडब्ल्यूडी, पुलिस, पंचायत व एचएसवीपी की अधिक रही। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया पहली बार जनता दरबार के दौरान पहुंचे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने उक्त शिकायतों के समाधान का भरोसा दिया। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की सेवा में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार को सरकारी विश्राम गृह में जनता दरबार लगाया। यह पहले वीरवार को तय था। मंत्री के किसी राजकीय कार्य की व्यस्तता के चलते बुधवार को लगाया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया जनता दरबार में पहुंचे। उन्होंने शिक्षा मंत्री के साथ बैठकर शिकायतों को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और सभी अधिकारी जनहित के कार्यों को गंभीरता से लें। शिक्षा मंत्री ने पानीपत पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए आमजन की सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनसेवा और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य हर व्यक्ति की समस्या का समाधान समय पर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed