फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नौल्था गांव में गर्ल्स स्कूल के पास ठेका नहीं हटा, गुस्साई महिलाएं पहुंची लघु सचिवालय

नौल्था गांव में गर्ल्स स्कूल के पास ठेका नहीं हटा, गुस्साई महिलाएं पहुंची लघु सचिवालय

Thu, 16 May 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
नौल्था गांव में गर्ल्स स्कूल के पास ठेका नहीं हटा, गुस्साई महिलाएं पहुंची लघु सचिवालय
इसराना। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार गर्ल्स स्कूल के पास ही शराब का ठेका खोल रही है, यह कहना है कि नौल्था की महिलाओं का। उनका कहना है कि जब ठेके पर असामाजिक तत्व खड़े रहेंगे तो लड़कियों का स्कूल जाना रोकना पड़ेगा। इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। गुस्साई महिलाएं बुधवार को एक बार फिर लघु सचिवालय पहुंची और उपायुक्त से शराब का ठेका हटवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि इस मामले में जिला उपायुक्त, आबकारी विभाग व पुलिस कप्तान तक से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं निकाला जा रहा है। बता दें कि नौल्था में शराब ठेके को लेकर लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। इससे पहले महिलाएं पांच मई को ठेका हटवाने केे लिए प्रदर्शन कर चुकी हैं। महिलाओं ने अब जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर बेटियों के सरकारी स्कूल के पास से ठेका जल्द नहीं हटाया गया तो वे मुख्यमंत्री के दरबार में जाएंगी। उधर, गांव की पंचायत के पत्र के साथ ठेका हटवाने की गुहार लेकर डीसी कार्यालय पहुंची पूनम, गीता, सुमन, सुमित्रा, संतोष, रोशनी, केला, अनिल जागलान, प्रवीण कुमार, साहब सिंह, राजकुमार व मोहर सिंह ने बताया कि नौल्था में ब्राह्मण माजरा रोड पर बेटियों के सरकारी स्कूल के पास मेन चौक पर ठेका खोला गया है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों के लिए यह परेशानी है। माहौल खराब हो रहा है और वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे गांव की महिलाएं परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed