फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   एशियन व ओलंपिक गेम्स में भारत के लिए गोल्ड जीतने के लिए कठोर मेहनत करूंगा-मनोज

एशियन व ओलंपिक गेम्स में भारत के लिए गोल्ड जीतने के लिए कठोर मेहनत करूंगा-मनोज

Fri, 20 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
एशियन व ओलंपिक गेम्स में भारत के लिए गोल्ड जीतने के लिए कठोर मेहनत करूंगा-मनोज

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। आस्ट्रेलिया में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर मनोज का वीरवार को पानीपत रेलवे स्टेशन व टोल प्लाजा पर रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों व खेल प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया। रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों व खेल प्रेमियों ने मनोज के सम्मान में नारे लगाए।

वीरवार को मनोज कैथल जाने के लिए ट्रेन से पानीपत के रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बातचीत में मनोज ने कहा कि देश व विशेषकर हरियाणा की जनता की दुआओं से उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता है। अब उनका टारगेट एशियन गेम्स व ओलंपिक में भारत के लिए बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने का है। इसके लिए वे कठोर परिश्रम करेंगे और अनुभवी कोच के सहयोग से अपना खेल निखारेंगे। पानीपत रेलवे स्टेशन पर मनोज के स्वागत में रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों, यात्रियों, जीआरपी, आरपीएफ ने पहले से ही तैयारी की थी। अपने स्वागत से अभिभूत मनोज ने भारत व हरियाणा की जय जयकार की। यहां से मनोज सड़क मार्ग से कैथल के लिए रवाना हुए। पानीपत टोल प्लाजा पर बॉक्सर मनोज का खेल प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


कांस्य पदक विजेता मनोज का पानीपत में स्वागत
फोटो 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed