{"_id":"5a2443654f1c1b8e698bfa10","slug":"161512325989-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद राजकुमार सैनी के आरक्षण के भाषण पर लोगों ने की हूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद राजकुमार सैनी के आरक्षण के भाषण पर लोगों ने की हूटिंग
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद राजकुमार सैनी के आरक्षण के भाषण पर लोगों ने की हूटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सांसद राजकुमार सैनी के आरक्षण पर दिए भाषण पर रविवार को लोगों ने हूटिंग कर दी। जिसके चलते सांसद को कार्यक्रम के बीच में ही अपनी बात को दूसरी ओर मोड़ना पड़ा। वे इसके बाद कुछ ही देर बाद कार्यक्रम से चले गए।
हुआ यूं कि सांसद राजकुमार सैनी रविवार को लौहारी गांव में सर्किल कबड्डी के दूसरे दिन के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि प्रदेश में सौ प्रतिशत आरक्षण होना चाहिए और इसमें सभी जातियों को बराबर का अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर प्रदेश दो बार जल चुका है। वे प्रदेश को तीसरी बार नहीं जलने देंगे। सांसद राजकुमार सैनी के भाषण को सुनते ही लोगों ने हूटिंग करनी शुरू कर दी। आयोजकों ने लोगों को शांत करने का भी प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए। सांसद राजकुमार सैनी ने कुछ ही देर में अपना भाषण पूरा किया और वे सबका धन्यवाद कर चले गए। विदित है कि सांसद राजकुमार सैनी जाटों के खिलाफ लगातार अपनी बात करते हैं और लोकतंत्र सुरक्षा मंच का भी गठन किया है। इसी मंच के बैनर तले 26 नवंबर को जींद में रैली आयोजित की थी।