फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सड़क हादसे में पेट्रोल पंप संचालक दंपती की मौत

सड़क हादसे में पेट्रोल पंप संचालक दंपती की मौत

Tue, 04 Jun 2019 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में पेट्रोल पंप संचालक दंपती की मौत
पानीपत। बेटी से मिलकर स्वीडन से दिल्ली एयरपोर्ट उतरने के बाद कुरुक्षेत्र स्थित अपने घर जा रहे पेट्रोल पंप मालिक और उनकी पत्नी की सोमवार की दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। गर्डर और लेंटर प्लेट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी कार के आगे चली रही थी, इसी दौरान ट्रॉली का डाला खुल गया। हादसा इतना भयंकर था कि कार का शीशा तोड़ते हुए गर्डर घुसा और पेट्रोल पंप मालिक की सिर को अलग कर पिछले सीट पर फेंक दिया। गर्डर उनकी पत्नी के सिर पर लगा। इस दौरान ट्रॉली पर बैठा एक मजदूर भी घायल हो गया।
विज्ञापन

पानीपत एलिवेटेड हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे लाडवा निवासी दंपती गौरव गोयल और रंजना गोयल अपने घर जा रहे थे। उनकी कार के आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली का डाला अचानक खुल गया। डाला खुलते ही उसमें लोड लेंटर प्लेटें व गर्डर दंपती की गाड़ी में जा घुसे। एक गर्डर कार चालक की गर्दन को काटते हुए कार में जा घुस गया। गर्दन धड़ से अलग होकर गाड़ी की पिछली सीट पर जा गिरी। वहीं कार में पीछे की सीट पर बैठी कारोबारी की पत्नी के सिर में लेंटर प्लेट घुस गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से गिरे माल को छोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित फरार हो गया। हादसे में कारोबारी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल पत्नी ने बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रॉली पर सवार एक मजदूर भी नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। दंपती के शव का पंचनामा भरवा कर पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से अपनी गाड़ी में सवार हो लाडवा के लिए हुए थे रवाना : लाडवा निवासी लाडवा पेट्रोल पंप संचालक गौरव गोयल (58) अपनी पत्नी रंजना गोयल (55) के साथ सप्ताह भर पहले स्वीडन स्थित अपनी शादीशुदा बेटी गीतांजलि से मिलने गए थे। दोनों बेटी से मिलकर सोमवार को भारत लौटे। भारत लौटने पर उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ी उनकी इनोवा गाड़ी को लिया। इनोवा में सवार होकर दोनों दिल्ली से नौ बजे लाडवा के लिए निकले थे। जिस वक्त डाला खुलने से गर्डर व प्लेटें गिरने लगी। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने एकदम ब्रेक लगा दिए। जिस कारण इनोवा चालक कारोबारी को भी अचानक ब्रेक लगाने पड़े। दोनों के एक साथ ब्रेक लगते ही इनोवा ट्रॉली में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉली पर बैठा मजदूर भी नीचे गिरा, हालत नाजुक : अर्जुन नगर काबड़ी रोड निवासी घायल मजदूर रवि ने बताया कि वे सेक्टर 25 स्थित इंद्रजीत की शटरिंग पर काम करते हैं। सोमवार को वह सेक्टर-25 स्थित गोदाम से लोहे के गर्डर व लेंटर प्लेट सहित अन्य शटरिंग का सामान लाद कर कोहंड स्थित अलीपुर के लिए रवाना हुए थे। ट्रैक्टर को सतीश चला रहा था। रवि ट्रॉली पर शटरिंग के सामान पर बैठा था। जब एलिवेटेड हाईवे पर ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक लगाए, तो वो भी उछल कर ट्रॉली से नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही उसके ऊपर भी गर्डर व लेंटर प्लेटें गिर गई। जिससे उसकी हालत बहुत ज्यादा नाजुक बनी हुई है।
30 मिनट तक लगा रहा जाम : वहीं हादसे के कारण एलिवेटेड हाईवे पर भी करीब 30 मिनट तक जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिसे ट्रैफिक पुलिस व थाना शहर पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद सुचारु रूप से करवाया।
एमबीएम की पढ़ाई कर रहा बेटा, मुंबई में है प्रशिक्षण पर : पुलिस ने गौरव व रंजना की शनाख्त की और घटना की सूचना उनके लाडवा के परिजनों को दी। गौरतलब है कि गौरव का लाडवा में पेट्रोल पंप है और उनका पुत्र उदय गोयल कनाडा में एमबीएम की पढ़ाई कर रहा है। जो हाल ही में प्रशिक्षण के लिए मुंबई आया हुआ है। जबकि गौरव का बड़ा भाई डॉ. शरद गोयल अमेरिका में रहते हैं और दूसरे भाई समीर गोयल हैदराबाद में सर्विस करते हैं।

डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि सड़क हादसे में लाडवा के उद्यमी गौरव व उनकी पत्नी रंजना की मौत हो गई है। दोनों सोमवार को ही स्वीडन से भारत लौटे थे और अपनी कार में सवार होकर दिल्ली से लाडवा जा रहे थे। हादसा ट्रैक्टर-ट्राली में लदी शटरिंग के सामान के कार पर गिरने के कारण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed