{"_id":"5ce2ee72bdec22074d53c1e6","slug":"15583761038-panipat-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरानी हत्याकांड : कोठी मा लकिन ममता वढेरा दो दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरानी हत्याकांड : कोठी मा लकिन ममता वढेरा दो दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित एक कोठी में नौकरानी पूजा की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार रात को कोठी मालकिन ममता वढेरा को गिरफ्तार किया है। जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। हालांकि अन्य आरोपियों को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
वहीं मृतक नौकरानी पूजा को न्याय दिलवाने को लेकर गठित की गई न्याय संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को लघु सचिवालय में एसपी सुमित कुमार से मिला और कहा कि पुलिस ने अभी तक एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपी अभी भी खुले में घूम रहे हैं। जिस पर एसपी ने आश्वासन दिया कि अभी तो एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थोड़ा सा समय दो पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। वहीं समिति ने एसपी को एक अन्य शिकायत भी दी जिसमें मृतक पूजा के पिता अंगद व माता संगीता के साथ दुर्व्यवहार करने वाली व आत्महत्या के बयान का दबाव बनाने वाली महिला एएसआई व अन्य महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई करने की मांग की है।
एसपी से मिलने के उपरांत न्याय संघर्ष समिति सदस्यों ने पत्रकारों को बताया कि पूजा हत्याकांड मामले में पुलिस को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सिर्फ 25 मई तक का समय दिया गया है। यदि पुलिस ने 25 मई तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो संघर्ष समिति 26 मई को बैठक करके आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी। इस अवसर पर समिति के संयोजक स. सतपाल सिंह, सीटू जिला प्रधान सुनील दत्त, जिला सचिव जयभगवान, जनवादी महिला समिति सचिव पायल, राजेश कुमार, सुरेश टोंक, तिलक राज, अशोक पंवार, राजेश, सुरेंद्र नरवाल सहित पीड़ित पूजा के पिता अंगद व माता संगीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह है मामला : गौरतलब है कि माडल टाउन स्थित योगेश वढेरा की कोठी में 19 वर्षीय नौकरानी पूजा 13 मई को संदिग्ध हालातों में मृत मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टरों के पैनल ने पूजा की हत्या करने का खुलासा किया था। उसके उपरांत मॉडल टाउन पुलिस ने मकान मालिक योगेश वडेरा, उनकी पत्नी ममता व दो बेटियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।