फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बिजली निगम के खिलाफ ग्रामीणों ने किया रोष प्रदर्शन

बिजली निगम के खिलाफ ग्रामीणों ने किया रोष प्रदर्शन

Sun, 03 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम के खिलाफ ग्रामीणों ने किया रोष प्रदर्शन
जर्जर तार शार्ट सर्किट से टूटकर गली में गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे
विज्ञापन

गढ़ी बैसक गांव में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। गढ़ी बैसक गांव में फिरनी पर लगे बिजली के जर्जर तार शार्ट सर्किट होने से टूटकर गली में खेल रहे बच्चों के पास गिर गया। गनीमत रही कि बच्चे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की जर्जर तारों के चलते पहले कई पशुओं की मौत हो चुकी है। बिजली निगम की लापरवाही के प्रति ग्रामीणों ने नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया और जल्द ही समाधान न होने पर धरना देने की चेतावनी दी है।

ग्रामीण अमरीश, समशाद, सलीम, शहील, नवाब, कौसर, नसीर, याकिन, समेदीन, नसीबू व मेहरबान ने बताया कि गांव में फिरनी पर लगे बिजली के तार पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। शनिवार को अचानक से बिजली की जर्जर तार टूटकर नीचे गिर गई। वहीं उसी वक्त गली में कुछ बच्चे खेल रहे थे। गनीमत ये रही कि बिजली का तार बच्चों पर नहीं गिरा। आसपास बैठे ग्रामीणो ने बिजली का तार टूटकर गिरते ही दौड़कर ट्रांसफार्मर की लाइन काटी। उन्होंने बताया कि जर्जर तार को बदलने की कई बार निगम से मांग कर चुके हैं, लेकिन निगम द्वारा जर्जर तार बदलने का एस्टीमेट ठंडे बस्ते में चला जाता है। इस बारे में छाजपुर सब डिविजन बिजली निगम के एसडीओ एमआर हुड्डा ने बताया कि मौके का मुआयना कर जल्द ही बिजली की जर्जर तार को बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed