{"_id":"5a09e66d4f1c1bee688bb215","slug":"151510598253-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मॉग के चलते एक के बाद एक टकराए नौ वाहन, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मॉग के चलते एक के बाद एक टकराए नौ वाहन, दो घायल
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मॉग के चलते एक के बाद एक टकराए नौ वाहन, दो घायल
समालखा। क्षेत्र में स्मॉग और कोहरे के असर से जीटी रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। अब सोमवार सुबह जीटी रोड की पानीपत लेन पर मनाना बीएड कॉलेज तथा गांव करहंस के पास डायवर्ट रोड पर एक के बाद एक नौ वाहन टकरा गए। जिनमें दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची हाईवे और स्थानीय पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
सीएचसी में भर्ती घायल शाहिद ने बताया कि वह अपने साथी कयूम के साथ इको में जैकेट लेकर गाजियाबाद से चंडीगढ़ जा रहा था। मनाना बीएड कॉलेज कट के पास आगे चल रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। कोहरे की वजह से कैंटर दिखाई नहीं दिया और इको उससे टकरा गई। टक्कर के बाद पीछे से आ रहे करीब चार अन्य वाहन एक-एक कर टकराते चले गए। हादसे में शाहिद, कयूम घायल हो गए। वहीं गांव करहंस के पास डायवर्ट रोड पर भी तीन वाहन आपस में टकरा गए। सड़क हादसे से जीटी रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची हाईवे पुलिस ने घायलों को समालखा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जबकि क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से रोड से हटाकर साइड में करवाते हुए यातायात को सुचारू किया।