{"_id":"6175c0f1d4fd3a79e146794d","slug":"150-youth-took-part-in-cycling-journey-panipat-news-knl875682118","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 युवाओं ने लिया साइकिलिंग यात्रा में भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 युवाओं ने लिया साइकिलिंग यात्रा में भाग
विज्ञापन
150 youth took part in cycling journey
- फोटो : Panipat
पानीपत। पानीपत अंसल सोसायटी में अंसल साइकिलिंग क्लब एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पानीपत द्वारा जन सारथी फाउंडेशन सोसाइटी एवं पानीपत साइकिल क्लब के सहयोग से पर्यावरण एवं जल बचाओ अभियान के लिए एक साइकिल यात्रा निकाली गई।
साइकिल यात्रा को जन सारथी के चेयरमैन जितेंद्र अहलावत द्वारा हरा झंडा दिखाकर शुरू किया गया। समाज को स्वस्थ एवं पर्यावरण मुक्त रखने के लिए साइकिलिंग करना बहुत सही रहता है। इस मौके पर सदस्यों द्वारा सोसायटी के अंदर साइकिलिंग करके घूम-घूमकर लोगों से जल बचाने का आह्वान किया। जिला विधिक प्राधिकरण सेवा के सचिव सीजीएम अमित शर्मा ने कहा कि नजदीक के सभी काम यदि हम लोग दिनचर्या में साइकिल से करें तो इससे ईंधन की भी बचत होगी, स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और पर्यावरण भी संतुलित रहेगा।
चेयरमैन जितेंद्र अहलावत ने कहा कि यदि माता-पिता अपने बच्चों को साइकिल के लिए प्रेरित करें तो बच्चों के अंदर साइकिलिंग को लेकर एक नई भावना का उदय होगा। इस मौके पर साइकिल क्लब से सतीश चुघ, बृजमोहन शर्मा, पवन अरोरा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
इस अवसर पर आमंत्रित किए गए 16 साल तक के सभी बच्चों एवं युवाओं को जन सारथी फाउंडेशन की ओर से मेडल प्रदान किए गए। इस साइकिलिंग यात्रा में डेढ़ सौ से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर साइकिल क्लब, जन सारथी फाउंडेशन एवं जिला विधिक प्राधिकरण सेवा के सदस्य मौजूद थे।