{"_id":"60ad4b858ebc3edaa553b21e","slug":"15-people-died-from-corona-94-new-cases-found-355-people-recovered-from-corona-in-one-day-panipat-news-knl710606149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 15 और लोगों की मौत, 94 कोरोना के नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 15 और लोगों की मौत, 94 कोरोना के नए मरीज मिले
विज्ञापन
जिले में कोरोना के नए केस में लगातार कमी आ रही है। मंगलवार को भी कोरोना के नए केस का आंकड़ा राहत भरा रहा। मंगलवार को कोरोना के नए 94 केस मिले हैं। अब कोरोना पॉजिटिविटी रेट साढ़े 5 प्रतिशत रह गया है। मंगलवार को 355 लोग कोरोना से ठीक हुए। जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस 1502 रह गए हैं। 15 दिन पहले ये आंकड़ा साढ़े 3 हजार से अधिक था। अब कोरोना के नए केस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या चार गुना अधिक है। कोरोना से मौत का आंकड़ा अब भी चिंताजनक बना हुआ है। मंगलवार को भी कोरोना से 15 लोगों की मौत हो गई। मई माह में अब तक 222 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 447 पहुंच चुकी है। जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 29615 हो चुकी है। मंगलवार को 1738 लोगों ने अपनी जांच कराई है।
मात्र 1694 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
मंगलवार को जिले में 1694 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। डॉ. मनीष पासी ने लोगों से अपील की है कि वे वैक्सीन जरूर लगवाएं। सरकार ने वैक्सीनेशन के कुछ नियमों में बदलाव किया है। अब 18-45 आयु वर्ग के लोगों को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की जरूरत नहीं है। ये वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे और अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे। ये सुविधा फिलहाल सरकारी केंद्रों पर दी जाएगी।
कोरोना मीटर
कुल केस- 29615
ठीक हुए- 28422
कुल मौत- 452
एक्टिव केस- 1502
इनकी हुई कोरोना संक्रमण से मौत-
गांव महराना के महासिंह, मतलौडा की शांति, बुआना लाखू के महाबीर, देवी लाल पार्क के धर्मपाल, तहसील कैंप की परमेश्वरी देवी, नंद विहार के नितिन मितल, आसन कलां के रोहताश, सेक्टर 12 की निर्मला, समालखा के अशोक,मुखीजा कॉलोनी के मंगत राम, दलबीर कॉलोनी के रमेश, डिडवाड़ी गांव के याकुब, नूरवाला की पूनम, गोपाल कॉलोनी के मदनलाल व सेक्टर 13-17 के रामनिवास की कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहा संक्रमण
मंगलवार को कोरोना से जिले में 15 लोगों की मौत हुई। इनमें से 7 मृतक ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले थे। अब शहरी क्षेत्रों में संक्रमण कंट्रोल में नजर आ रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ये चिंता का विषय बना हुआ है।
केस में कमी आना राहत की बात, लेकिन सख्ती जरूरी : डॉ. कादियान
लोगों से अपील है कि वो अपने घरों में रहे खुद भी जागरूक रहें और दूसरों को भी करें। कोरोना को हल्के में न लें। वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। नए केस में कमी आना राहत की बात है लेकिन अब भी सख्ती जरूरी है।
डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन पानीपत।