फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1400 rupees looted after attacking a worker

Panipat News: श्रमिक पर हमला कर लूटे 1400 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
1400 rupees looted after attacking a worker
पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी में चार युवकों ने एक श्रमिक पर डंडों से हमला कर 1400 रुपये की लूटपाट की वारदात को अंजाम दे दिया। श्रमिक सेक्टर 29 स्थित फैक्टरी में काम कर विद्यानंद कॉलोनी में जा रहा था। तीन दिन तक श्रमिक का निजी अस्पताल में इलाज चला। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में नामजदों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इनकी धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

विद्यानंद कॉलोनी निवासी मोहम्मद अली ने बताया कि वह सेक्टर 29 में एक फैक्टरी में काम करता है। 13 अप्रैल रात आठ बजे वह फैक्टरी से छुट्टी के बाद अपने कमरे पर विद्यानंद कॉलोनी में जा रहा था। कॉलोनी में ही शोएब उर्फ साधु , नाजिम , आदिल , वसीम निवासी विद्यानंद कॉलोनी ने उसका रास्ता रोक लिया। इन सभी ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। इन्होंने उसे धमकी देते हुए कहा कि उसके पास जो कुछ भी है चुपचाप निकाल दो, वरना जान से हाथ धो धोगे। इन्होंने उसकी जेब से 1400 रुपये निकाल लिए। उसको स्थानीय लोगों ने आरोपियों से छुड़ाया। वह घायल अवस्था में घर पहुंचा । परिजनों ने उसको निजी अस्पताल में दाखिल कराया। अब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने आरोपियों के खिलाफ चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed