{"_id":"5a22f6664f1c1bd0408ba6e8","slug":"131512240742-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को सर्वर डाउन होने पर रिजर्वेशन कराने में आई दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को सर्वर डाउन होने पर रिजर्वेशन कराने में आई दिक्कत
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे का सर्वर आधे घंटे चलकर दोबारा हुआ ठप, यात्री रहे परेशान
पानीपत। रेलवे का सर्वर शनिवार को भी डाउन हो गया। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तीन घंटे तक सर्वर डाउन के बाद आधे घंटे चलने के बाद दोबारा से डाउन हो गया। जिस कारण रेलवे में रिजर्वेशन नहीं हो सकी। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए प्राइवेट खुले जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा केंद्र (जेटीबीएस) का भी सर्वर डाउन रहा। जिस कारण रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों पर सिर्फ साधारण टिकट ही यात्रियों को मिल सके। वहीं हजारों रुपयों की रिजर्वेंशन नहीं हो सकी। वहीं प्राइवेट जेटीबीएस केंद्रों का शुक्रवार को पूरा दिन काम ठप रहा। वहीं शनिवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे सर्वर ठीक हुआ। जिसके बाद टिकट देने का कार्य हो सका। जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा केंद्र एसोसिएशन प्रधान राधारानी, नीरज, सचिव गगन व अतुल चावला ने बताया कि शुक्रवार को मात्र तीस मिनट के लिए सर्वर चला। इस दौरान कुछ ही टिकट रिजर्व हो सकी। शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे सर्वर चल सका।