{"_id":"5957f4ce4f1c1b59448b4d75","slug":"131498936526-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-संजय कॉलोनी में करीब एक दर्जन लोगों का कर चुका था घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-संजय कॉलोनी में करीब एक दर्जन लोगों का कर चुका था घायल
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाप्त हुआ सांड़ का आतंक, पकड़ाकर भिजवाया
पानीपत। संजय कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से राहगीरों और कॉलोनीवासियों के लिए आतंक का पर्याय बना सांड़ शनिवार को पकड़ लिया गया। सांड़ को नशे का इंजेक्शन लगाकर गोशाला में पहुंचा दिया गया। इसके बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली। संजय कॉलोनी में पिछले दिनों से एक सांड़ राहगीरों और कॉलोनीवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। सांड़ लोगों को टक्कर मारकर उन्हें घायल कर देता था। इससे कुलदीप कुमार, सुभाष वर्मा, सुनील शर्मा, नरेंद्र सैनी, धर्मबीर, वीरेंद्र, रतजन सिंह, प्रदीप, कुलदीप शर्मा और सुधीर घायल हो चुके थे। संजय कॉलोनी के लोग शनिवार को भी सांड़ के आतंक से घबराए हुए थे। निगम पार्षद एडवोकेट मनोज शर्मा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और एसडीएम पानीपत को पूरी बात बताई। पशुपालन विभाग के डॉ. सतबीर ओर डॉ. अशोक ने कॉलोनी में पहुंचकर सांड़ को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद नगर निगम कर्मचारियों ने गोशाला की एंबुलेंस से सांड़ को चढ़ाया और गोशाला में भिजवाया। लोगों को इसके बाद राहत की सांस मिली।