फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   एचएसएससी की परीक्षा: जवाब के विकल्प ने अभ्यर्थियों को किया शर्मसार

एचएसएससी की परीक्षा: जवाब के विकल्प ने अभ्यर्थियों को किया शर्मसार

Mon, 04 Dec 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
एचएसएससी की परीक्षा: जवाब के विकल्प ने अभ्यर्थियों को किया शर्मसार
एचएसएससी की परीक्षा: जवाब के विकल्प ने अभ्यर्थियों को किया शर्मसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) की परीक्षा में मिस प्रिंट ने रविवार को अभ्यर्थियों को दुविधा में डाल दिया। आयोग की ओर से आयोजित की गई एक्साइज इंस्पेक्टर की परीक्षा में कई प्रश्नों के ऑप्शन गलत आए थे, जिससे अभ्यर्थियों को सही ऑप्शन को लेकर किसी निर्णय तक पहुंचने में दिक्कत हुई। इधर, एक सवाल का ऑप्शन मिस प्रिंट होकर अश्लील तक हो गया, जिससे महिला अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुईं। अभ्यर्थी अश्लील विकल्प से शर्मसार नजर आए। इससे आयोग में पेपर सेट करने वालों की गंभीरता पर सवाल उठने लगे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से रविवार को एक्साइज इंस्पेक्टर की परीक्षा ली गई। इसको लेकर जिले में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए। प्रात:काल में 10:30 से 12 बजे और सायंकालीन सत्र में तीन बजे से साढ़े चार बजे तक के सत्रा में आयोजित परीक्षा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के लिए हर परीक्षार्थी की बारीकी से जांच की, तब केंद्र में दाखिल होने दिया। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों में मिस प्रिंट को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कुछ सवालों के जवाब को भोंडा तक बताया।
विज्ञापन

प्रश्न पत्र में ये बड़ी गलती आई
1. भारतीय वित्तीय आसूचना इकाई का मुख्य कार्य...को नियंत्रित करना है।
-इस प्रश्न के जवाब के ऑप्शन में मिस प्रिंटिंग है। महिला परीक्षार्थी तो इस बारे में बताने तक में शर्मा र्गइं।
2. भाखड़ नहर किस नगर के नजदीक से हरियाणा में प्रवेश करती है।
- इसमें उचाना, जुलाना, रोहाना व गोहाना ऑप्शन दिए गए हैं। परीक्षार्थियों ने बताया कि इसमें टोहाना की जगह रोहाना मिस प्रिंट होकर लिखा गया है।
कुछ मायूस हुए तो कुछ ने पेपर को बताया आसान
चंडीगढ़ निवासी नेहा भारद्वाज ने बताया कि एक्साइज इंस्पेक्टर की प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र में साइंस से संबंधित सबसे ज्यादा सवाल आए। जबकि इसमें इस विषय के इतने सवाल नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक निवासी अनुराधा ने बताया कि प्रश्न-पत्र आसान रहा। उसको प्रश्न पत्र हल करने में ज्यादा मुश्किल नहीं आई।
हिसार निवासी विक्रम ने बताया कि प्रश्न पत्र में कई सवाल मिस प्रिंट थे। इनमें एक सवाल की जवाब तो इतना भोंडा था कि कोई किसी के सामने बोल भी नहीं सकता।
वर्जन
जिले में 32 परीक्षा केंद्रों पर एक्साइज इंस्पेक्टर की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। मेरे संज्ञान में प्रश्न पत्र में मिस प्रिंटिंग की जानकारी नहीं आई है। ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो इस बारे में कमीशन अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
गौरव, एसडीएम समालखा एवं इंचार्ज परीक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed