{"_id":"5b96b6f3867a55019f2c82ff","slug":"111536603891-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती में एक ग्राम खून, इलाज के दौरान मौत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती में एक ग्राम खून, इलाज के दौरान मौत्र
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खून की कमी से गर्भवती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सामान्य अस्पताल में डिलीवरी करवाने आई एक महिला में खून की बहुत ज्यादा कमी मिली। इस कारण पानीपत सामान्य अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कॉलेज में पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। परिजनों ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने और समय पर मेडिकल कॉलेज में रेफर न किए जाने का आरोप लगाया।
पानीपत शहर निवासी नाहनी (40) पत्नी राकेश को रविवार देर रात को सिविल अस्पताल पानीपत में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह गर्भवती नाहनी को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां रेफर कर दिया। रेफर करने के पीछे कारण डॉक्टरों ने नाहनी में सिर्फ एक ग्राम खून बताया था। पानीपत से एंबुलेंस में खानपुर कलां आ रहे थे, रास्ते में तबीयत अधिक बिगड़ गई। इसके चलते नाहनी की मौत हो गई। कॉलेज में पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने महिला की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। गर्भ में पल रहे बच्चे की धड़कन की जांच की, लेकिन बच्चे में भी धड़कन नहीं मिली। इसके बाद डॉक्टरों ने शव परिजनों को सौंप दिया।