फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   11-year-old girl raped in her home, threatened with death

Panipat News: 11 साल की बच्ची के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी दी

Sun, 26 Apr 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 26 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
11-year-old girl raped in her home, threatened with death
समालखा। समालखा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 साल की बच्ची से पड़ोस में रिश्तेदारी में आए युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से भाग गया। अगले दिन जब बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो उसने अपनी चाची को आपबीती बताई। परिजनों ने तुरंत थाने पर पहुंचकर शिकायत दी। समालखा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने थाने में दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को उनका परिवार घर में सो रहा था। उसकी 11 साल की बेटी आंगन में लेटी थी। रात को पड़ोस में रिश्तेदारी में आया युवक दीवार कूदकर उनके घर में घुस गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन, अगले दिन जब उसके पेट में दर्द हुआ तो परिजनों को कुछ शक हुआ। चाची ने बच्ची को अपने पास बुलाकर पूरी घटना की जानकारी ली तो बच्ची ने आपबीती बता दी, इसके तुरंत बाद परिजन उसे लेकर थाने पर पहुंचे और शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। बच्ची का मेडिकल और बयान दर्ज किए गए हैं। बाल कल्याण समिति के सामने भी उसकी काउंसिलिंग कराई जाएगी। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत देकर 11 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपक, प्रभारी थाना समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed