फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   एनएचएमकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, विभाग नेे 433 को थमाए नोटिस

एनएचएमकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, विभाग नेे 433 को थमाए नोटिस

Sat, 09 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
एनएचएमकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, विभाग नेे 433 को थमाए नोटिस
एनएचएमकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, विभाग नेे 433 को थमाए नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल अनिश्चितकाल तक के लिए बढ़ा दी है। इधर सेहत महकमा भी कर्मचारियों के दबाव पर झुकने के लिए तैयार नजर नहीं आता। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने 433 एनएचएम कर्मचारियों को 24 घंटे में ड्यूटी ज्वाइन करने का नोटिस दिया है। ऐसा न करने पर उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। विभाग के सख्त होने पर कुछ कर्मचारी चिंतित हैं। उधर, एनएचएम कर्मचारियों व सरकार के बीच में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पांच चालक और स्टाफ एंबुलेंस चलाने के लिए उपलब्ध कराने को कहा, मगर कर्मचारियों के भड़कने के डर से अफसरों ने मदद लेने से इंकार कर दिया।
एनएचएम कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को चौथे दिन भी अपनी हड़ताल जारी रखी। जिला प्रधान अमित मलिक की अगुवाई में सिविल अस्पताल स्थित पार्क में सरकार व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया। सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा हड़ताली कर्मचारियों के बीच में पहुंचे और सरकार की तरफ से काम पर लौटने की अपील की। कर्मचारियों ने मांगों के पूरा होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी और दोपहर बाद सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा को मांगों को माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन तक नहीं सौंपा
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता शुक्रवार को पांच ड्राइवर व तीन-चार मेडिकल स्टाफ को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचीं। वे सबसे पहले हड़ताली कर्मचारियों के बीच गई और उनको मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने की बात कही। डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि वे मुख्यमंत्री के साथ बैठक कराएंगी और उनकी मांगों को प्रमुखता के साथ सुना भी जाएगा, लेकिन कर्मचारियों ने अपना ज्ञापन नहीं सौंपा। डॉ. अर्चना गुप्ता ने इसके बाद एंबुलेंस चलाने के लिए पांच ड्राइवर मदद के लिए देने की कही, लेकिन एंबुलेंस कार्यालय के अधिकारियों ने हड़ताली चालकों के भड़कने की बात कहकर टाल दिया। वहीं मेडिकल के प्रशिक्षु स्टाफ की भी मदद नहीं ली गई। डॉ. अर्चना गुप्ता इसके बाद अपने ड्राइवरों व स्टाफ को लेकर वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी से लेकर पूरे अस्पताल की व्यवस्था गड़बड़ाई
एनएचएम कर्मचारियों के लगातार हड़ताल पर जाने के चलते सिविल अस्पताल का ओपीडी से लेकर इमरजेंसी दवा स्टोर तक का हाल बिगड़ गया है। मरीजों को सिविल अस्पताल में आते ही परेशानियों का सामना करना पड़ा और दवा लेने में भी दोगुना समय लगा। कई जगह मरीजों को उनके तीमारदार खुद की सहयोग करते नजर आए।
कोट्स फोटो
बरसत रोड ज्योति कॉलोनी निवासी मन्नु ने बताया कि उसके पेट में दर्द हो गया। उसको खून आने लगा था। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में एक इंजेक्शन लगा दिया। किसी भी स्वास्थ्यकर्मी ने उसको सहयोग नहीं किया। वह द्वितीय मंजिल पर इंजेक्शन लगवाने गया तो उसको वापस नीचे भेज दिया।
कोट्स फोटो
वार्ड-11 निवासी नीरज की डिलीवरी होने वाली है। परिजनों को एंबुलेंस की हड़ताल होने की जानकारी मिली। वे उसको मेट्रो रिक्शा में लेकर आए। सिविल अस्पताल में स्टाफ का किसी तरह का सहयोग नहीं मिला।

वर्जन
एनएचएम कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। उनको समझाया गया है, लेकिन वे हड़ताल पर लगातार चल रहे हैं। उच्चाधिकारियों के आदेश पर 433 एनएचएम कर्मचारियों को ज्वाइन करने का नोटिस दिया है। उनको इसको लेकर 24 घंटे का समय दिया है। वे किसी तरह से ज्वाइन नहीं करते हैं तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. संतलाल वर्मा, सीएमओ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed