फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1.83 lakh cheated from the youth on the pretext of getting a loan of three lakh rupees

तीन लाख रुपये का लोन कराने का झांसा देकर युवक से ठगे 1.83 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
1.83 lakh cheated from the youth on the pretext of getting a loan of three lakh rupees
ठग ने एक तीन लाख रुपये का लोन पास कराने के नाम पर अलग-अलग चार्ज बताकर एक मजदूर से कुल 1.83 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंगाराम कॉलोनी निवासी राजीव कुमार ने लिखित शिकायत में बताया कि वह जन्म से गूंगा बहरा है और 12वीं पास है। वह हिंदी और अंग्रेजी को पढ़ व लिख सकता है। वह मेहनत मजदूरी करता है। 18 जुलाई को उसकी संजय कुमार से व्हाट्सएप पर बातचीत हुई थी। जिसने बताया था कि वह इंडिया बुल्स धनी लोन फाइनेंस में कार्यरत है। संजय ने दस्तावेज मांगे तो उसने सभी दस्तावेज दे दिए। संजय ने 20 जुलाई को प्रक्रिया शुल्क के नाम पर 2500 रुपये मांगे, जो उसने खाते में डाल दिए। संजय ने व्हाट्सएप पर फर्जी अनुमति पत्र भेज दिया। पत्र के अनुसार तीन लाख रुपये राशि पास हुई थी। जो पांच वर्ष तक 5661 रुपये किस्त में चुकाने थे।
विज्ञापन

संजय ने होल्ड चार्ज के नाम पर 8600, लोन समझौते के कागजात की जांच करने के नाम पर 14500 रुपये की मांग की। उसने खाते में डाल दिए। आरोपी ने फिर उससे पंजीकरण प्रमाणपत्र भेजा और चार्ज के नाम पर 17,970, डलवा लिए। एनओसी चार्ज के नाम पर 24 हजार, आरबीआई चालान के नाम पर 12,500, लोन इंश्योरेंस कराने के नाम पर 28,999, फिर 39300 रुपये ले लिए। आरोपी अन्य शुल्क के नाम पर कुल 1 लाख 83 हजार 470 रुपये ऐंठ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed