{"_id":"61f0636b6d0b760f3f67d3cc","slug":"youths-taking-coaching-are-giving-exams-in-place-of-others-in-the-greed-of-5-to-15-lakhs-panchkula-news-pkl4402812126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग ले रहे युवक हरियाणा में खेल रहे दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग ले रहे युवक हरियाणा में खेल रहे दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने का खेल
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में नौकरियों के लिए होने वाले लिखित परीक्षा में फर्जीवाड़े का खेल बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवक खेल रहे हैं। दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे ये युवक लालच में दूसरों के स्थान पर परीक्षा देते हैं। हर परीक्षा के लिए 5 से 15 लाख रुपए तक वूसल किए जाते हैं।
सिपाही भर्ती फर्जीवाड़े में दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने के मामले की जांच के दौरान यह सामने आया है। पंचकूला पुलिस की एसआईटी इस मामले की तफ्तीश कर रही है। अभी तक 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष की तलाश है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 137 संदिग्धों की सूची पुलिस को दी गई थी। उसी आधार पर पुलिस ने अलग अलग 5 एफआईआर दर्ज की हैं।
तैयारी इतनी कि, जिसकी परीक्षा दी वही पास
पूछताछ में सामने आया है कि दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने वाले जितने भी आरोपी पकड़े गए हैं, वह न केवल उच्च शिक्षा प्राप्त हैं, बल्कि बाहर कोचिंग लेते हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं, जिन्होंने बड़ी परीक्षाओं के लिए तैयारी की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। परीक्षाओं की तैयारी अच्छी होने के कारण ही वे प्रदेश के ग्रुप सी और डी श्रेणी की परीक्षा देते हैं। खास बात ये है जिस भी अभ्यर्थी की परीक्षा दूसरों ने दी है, वह पास हुआ है। इसी विश्वास के चलते अन्य युवा इनके झांसे में आते हैं। पुलिस के अनुसार, रमन ने पंकज के स्थान पर पेपर दिया। रमन पढ़ाई में तेज है और परीक्षाओं की तैयारी करता है। उसकी तैयारी इतनी अच्छी हो चुकी है कि वह प्रदेश में सी और डी गुप का कोई भी पेपर पास कर देता है। इसलिए ही उसने पंकज का पेपर दिया और वह पास भी हो गया। हालांकि, ये दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। दूसरा मामला, नसीब निवासी जींद का है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। आरोप है कि उसने 15 लाख रुपए लेकर राहुल का सिपाही का पेपर दिया। दोनों ही आरोपी उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। इनके अलावा भी कई आरोपी इसी प्रकार से हैं।
विज्ञापन
फोटो मिक्सिंग करके देते हैं परीक्षा को अंजाम
परीक्षा केंद्र में अंदर जाने से पहले गिरोह के सदस्य संबंधित परीक्षार्थी का आधार कार्ड या फिर एडमिट कार्ड पर या तो फोटो बदल देते हैं या फिर उस फोटो को मिक्सिंग कर देते हैं। ताकि देखने में फोटो दूसरे सीटर का ही लगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फोटो देखने पर दोनों ही युवाओं के जैसा लगता है। वे एडिड करते ऐसा करते हैं।
दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने वाले युवा उच्च शिक्षा प्राप्त हैं, साथ ही उनकी परीक्षाओं की तैयारी अच्छी होती है। अधिकतर दिल्ली समेत अन्य स्थानों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - विजय नेहरा, एसीपी, पंचकूला।