फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth Youth Introduction Conference on 15th in Sector-16 Agrawal Bhavan

सेक्टर-16 अग्रवाल भवन में युवक युवती परिचय सम्मेलन 15 को

Thu, 05 Dec 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Youth Youth Introduction Conference on 15th in Sector-16 Agrawal Bhavan
पंचकूला। अग्रवाल विकास ट्रस्ट की ओर से 15 दिसंबर को सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन आयोजित होने वाले युवक युवती परिचय सम्मेलन के हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता मुख्यातिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम के विशेष अतिथि विमला गुप्ता, तेजपाल गुप्ता, अंजु गोयल और कुलभूषण गोयल होंगे। युवक युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला मंडल ने बुधवार को मुख्यातिथि समेत कई लोगों को सम्मिलित होने का दिया न्योता दिया। अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा निर्णय लिया गया है कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन में ना केवल वैश्य समाज के लोग शामिल हों, बल्कि वैश्य समाज में जितनी भी जाति के युवक युवतियां हैं, उन्हें भी एक-दूसरे से मिलने और विवाह करने का अवसर प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

अग्रवाल विकास ट्रस्ट की महिला अध्यक्ष इंदिरा गुप्ता और महासचिव उषा गर्ग ने कहा कि समाज में बदलाव आ रहा है और सभी को समय के अनुसार बदलने की जरूरत है। पिछले 13 साल से उनकी संस्था द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन करवाया जा रहा है। ट्रस्ट के पास अब तक 400 फार्म पहुंच चुके हैं, जिसमें लगभग 260 युवक और 132 युवतियों के फार्म हैं। संस्था कन्या भ्रूण हत्या और विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची के खिलाफ भी काम कर रही है। साथ ही बेटियों की लोहड़ी मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि इस बार पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, चंडीगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, एनआरआई लोग भी सम्मेलन में भाग लेंगे। उम्मीद है कि लगभग 1500 सो लोग इस परिचय सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर इंदिरा गुप्ता प्रधान, ऊषा गर्ग महासचिव, अनीता अग्रवाल प्रेस सचिव, कविता अग्रवाल सचिव, किरण गुप्ता उपप्रधान, मधु अग्रवाल संयोजक, स्नेह लता कार्यकारिणी सदस्य, राजबाला बंसल कार्यकारिणी सदस्य, कृष्णा गोयल वरिष्ठ उपप्रधान, सुनीता बंसल कार्यकारिणी सदस्य, अग्रवाल विकास ट्रस्ट के पदाधिकारी प्रधान सत्यनारायण गुप्ता, पेटर्न पवन गुप्ता, नरेंद्र जैन, पवन अग्रवाल, राकेश गोयल, रोहित गोयल, मुकेस मित्तल, ओम प्रकाश सिंगला, मनोज अग्रवाल, विजेंद्र गुप्ता, सतपाल गर्ग, तथा विरेंद्र गर्ग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed