{"_id":"6ac2b79a908887dee20677b2","slug":"youth-stabbed-in-the-leg-due-to-a-grudge-panchkula-news-c-87-1-pan1001-142230-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रंजिश में युवक की टांग में चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रंजिश में युवक की टांग में चाकू मारा
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित राजीव कॉलोनी में रविवार शाम रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अक्षय पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू टांग में लगने से अक्षय घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
अक्षय रविवार शाम राजीव कॉलोनी में मौजूद था। इसी दौरान किसी पुरानी बात को लेकर उसका एक युवक से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अक्षय की टांग पर चाकू से वार कर दिया। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा।
घायल अक्षय को लोगों की मदद से सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस आरोपी की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घायल के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।