{"_id":"6b0c8d60a220aad12e0b95da","slug":"the-first-group-of-students-from-pm-shri-schools-departed-for-manalidefense-panchkula-news-c-87-1-pan1011-144248-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों का पहला दल मनाली रवाना\nरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों का पहला दल मनाली रवाना रक्षा
विज्ञापन
अनुसंधान संगठन का करेंगे शैक्षणिक भ्रमण, नौ जिलों के विद्यार्थी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पीएम श्री योजना के तहत हरियाणा के विद्यार्थियों का पहला दल 28 नवंबर को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), मनाली के शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। इसमें हिसार, करनाल, भिवानी, कैथल, महेंद्रगढ़, पानीपत, रोहतक, चरखी दादरी और पंचकूला के पीएम श्री विद्यालयों के चयनित विद्यार्थी शामिल हैं।
सेक्टर-7 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से सहायक परियोजना समन्वयक दीन दयाल जांगड़ा ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 2 दिसंबर तक चलने वाले इस भ्रमण में विद्यार्थी रक्षा अनुसंधान, वैज्ञानिक गतिविधियों और तकनीकी विकास की जानकारी हासिल करेंगे। अधिकारियों के अनुसार इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।