फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth should move forward to take the country forward by giving up addiction: Sampurnanand Brahmachari

नशा त्यागकर देश को आगे बढ़ाने की ओर अग्रसर हों युवा : संपूर्णानंद ब्रह्मचारी

Sat, 03 May 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Youth should move forward to take the country forward by giving up addiction: Sampurnanand Brahmachari
पंचकूला। नशा एक ऐसा जहर है जो धीरे-धीरे इंसान की सोच, उसकी ऊर्जा और उसकी क्षमता को खत्म कर देता है। युवा वर्ग किसी भी देश की रीढ़ होता है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए।
विज्ञापन

विश्व परमार्थ फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में ‘नशा नहीं लक्ष्य बनाओ, देश को अपने आगे बढ़ाओ’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता संपूर्णानंद ब्रह्मचारी ने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशा त्यागकर देश को आगे बढ़ाने की ओर अग्रसर हों।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा शरीर और आत्मा दोनों को नष्ट करता है। भारत की 65 प्रतिशत आबादी युवा है। यदि ये युवा नशे से मुक्त रहें, तो वे शिक्षा, विज्ञान, उद्यमिता और समाजसेवा जैसे क्षेत्रों में अपनी ताकत दिखा सकते हैं। एक जागरूक, शिक्षित और नशामुक्त युवा ही असली राष्ट्रनिर्माता होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी ने कहा कि भारत जैसे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राष्ट्र में नशे की प्रवृत्ति एक विरोधाभास है। हमारे देवी-देवताओं ने हमें संयम और त्याग का मार्ग दिखाया है। भगवान शिव ने भी विष का पान करके विश्व का कल्याण किया था। हमें शिव से प्रेरणा लेनी चाहिए जहर को भी अपने भीतर रोकने की ताकत रखने वाले, लेकिन दूसरों को अमृत देने वाले बनें।
संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी ने कहा कि ‘नशे से दूर होकर देश को आगे बढ़ाओ’ यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक क्रांतिकारी सोच है। अगर हम सभी मिलकर इस सोच को अपनाएं और अपने जीवन में उतारें, तो निश्चित ही हम एक स्वस्थ, समर्थ और स्वाभिमानी भारत का निर्माण कर सकते हैं।

इस संगोष्ठी में उनके विचार सुनने के लिए हजारों लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं पर भजनामृत की वर्षा हुई। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, रणबीर सिंह गंगवा, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमजी गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक कालका शक्ति रानी शर्मा, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, कथा वाचक मृदुल कांत जी महाराज, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, भाजपा नेत्री बंतो कटारिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed