फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Khadak Mogul

Panchkula News: खड़क मंगोली में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 15 Apr 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Khadak Mogul
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। ओल्ड पंचकूला स्थित खड़क मंगोली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवा (21) खड़क मंगोली निवासी के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह युवक का शव उसके घर से महज कुछ कदमों की दूरी पर ही मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम एसीपी राजकुमार रंगा और टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वीरवार शाम करीब पांच बजे शिवा के पास फोन आया इसके बाद वह घर से चला गया। रात में शिवा घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उसका शव घर के पास बनी झुग्गी के बाहर मिलने से हड़कंप मच गया। शव नीला पड़ चुका था। उसके नाक से खून बह रहा था। मृतक के परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही एसीपी, क्राइम ब्रांच की तीनों टीमें और सेक्टर-7 थाना के एसएचओ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की गहनता से जांच की। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मौके से टीम ने सैंपल लिए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। शव के पास ही उसका मोबाइल फोन मिला है। क्राइम की टीम फोन को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस शिवा के फोन की सीडीआर निकालकर जांच में जुटी है। रात में आखरी कॉल किसे और शाम को उसे किस का फोन आया। इन सभी पहलु पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed